Ferozepur News

रेल मंत्रालय द्वारा उत्तर रेलवे को स्क्रैप सेल क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु शील्ड दी गई

फिरोजपुर मंडल ने 44.48 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित करके स्क्रैप बिक्री में एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया

रेल मंत्रालय द्वारा उत्तर रेलवे को स्क्रैप सेल क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु शील्ड दी गई।
फिरोजपुर मंडल ने 44.48 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित करके स्क्रैप बिक्री में एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया
फिरोजपुर, 29.5.2022: रेल मंत्रालय द्वारा भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित 67वें राष्ट्रीय रेल पुरूस्कार समारोह, 2022 के दौरान क्षेत्रीय रेलवे / उत्पादन इकाई को किसी विशेष क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु शील्ड दिया गया, जिसमें उत्तर रेलवे को “स्क्रैप सेल शील्ड” दी गई। उत्तर रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान स्क्रैप निपटान द्वारा 624 करोड़ रूपये का राजस्व अर्जित किया है। जिसमें फिरोजपुर मंडल का महत्वपूर्ण योगदान है।
      फिरोजपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान स्क्रैप निपटान के क्षेत्र में 44.48 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में स्क्रैप की बिक्री से प्राप्त राजस्व 29.27 करोड़ की तुलना में लगभग 52 प्रतिशत अधिक है। रेल मंत्रालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में दिये गये 34 करोड़ रुपये के लक्ष्य से लगभग 31 प्रतिशत अधिक राजस्व अर्जित किया है। रेल मंत्रालय ने पिछले वित्त वर्ष की स्क्रैप की बिक्री को देखते हुए इस वित्त वर्ष के लिए फिरोजपुर मंडल को 60 करोड़ का लक्ष्य दिया है। फिरोजपुर मंडल उम्मीद करता है कि लक्ष्य को हासिल करने के साथ-साथ बेहतर परिणाम देगा।
 मंडल रेल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा ने बताया कि फिरोजपुर मंडल द्वारा अनुपयोगी सामानों, मशीनरी उपकरणों और रेल पटरियों की समय-समय पर नीलामी के माध्यम से बिक्री की जाती है। नीलामी की यह प्रक्रिया भारतीय रेल के आई.आर.ई.पी.एस. के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जाती है, जिसमें रजिस्टर्ड स्क्रैप खरीददार द्वारा उचित मूल्य प्राप्त होने पर स्क्रैप की बिक्री की जाती है। स्क्रैप बिक्री रेलवे राजस्व की प्राप्ति का एक प्रमुख स्रोत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button