Ferozepur News

रेल प्रबंधक श्री राजेश अग्रवाल के द्वारा रेलवे हेरिटेज कैलेंडर का विमोचन किया

भारतीय रेलवे के इतिहास में फिरोजपुर मंडल में पहली ट्रेन 10, अप्रैल 1862 में लाहौर और अमृतसर के बीच चली थी

रेल प्रबंधक श्री राजेश अग्रवाल के द्वारा रेलवे हेरिटेज कैलेंडर का विमोचन किया

रेल प्रबंधक श्री राजेश अग्रवाल के द्वारा रेलवे हेरिटेज कैलेंडर का विमोचन किया

फिरोजपुर, 11.3.2020: भारतीय रेलवे के इतिहास में फिरोजपुर मंडल में पहली ट्रेन 10, अप्रैल 1862 में लाहौर और अमृतसर के बीच चली थी | फिरोजपुर मंडल देश के एक बड़े भू-भाग की परिवहन आवश्यकता की पूर्ति करता है, जिसमें हिमाचल एवं जम्मू कश्मीर जैसा पहाड़ी स्थान और पंजाब जैसे महत्वपूर्ण प्रदेश शामिल है | भारतीय रेलवे में फिरोजपुर मंडल का अतीत काफी गौरवशाली तथा इसकी धरोहरता काफी संपन्न रही है |

मंडल की धरोहरता को बनाए रखने के लिए एक कमिटी की स्थापना की गई थी | जिसके अध्यक्ष एडीआरएम श्री सुखविंदर सिंह है | इस कमिटी द्वारा रेलवे की विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अनेक योजना बनाए जाते है | इस योजना के तहत अटारी रेलवे स्टेशन पर पिक्चर हेरिटेज गैलरी तथा अमृतसर रेलवे स्टेशन पर रेलवे हेरिटेज संग्रहालय की स्थापना की जाएगी |

आज 11 मार्च, 2020 को मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश अग्रवाल के द्वारा रेलवे हेरिटेज कैलेंडर का विमोचन किया गया | इस कैलेंडर में भारतीय रेलवे के स्टीम इंजनों को प्रदर्शित किया गया है | फिरोजपुर मंडल में 6 दिसम्बर, 1995 को अंतिम स्टीम इंजन शेर-ए-पंजाब फिरोजपुर से जालंधर के बीच चली थी जो वर्तमान में हेरिटेज स्टीम लोको शेड, रेवारी में विरासत के रूप में संरक्षित है |

इस अवसर पर एडीआरएम श्री सुखविंदर सिंह, वरि. मंडल कार्मिक अधिकारी श्री युसूफ कबीर, मंडल परिचालन प्रबंधक श्री एस. पी. सिंह भाटिया उपस्थित थे | इस कैलेंडर का उद्देश्य रेलकर्मियों को रेलवे धरोहर के प्रति जागरूक बनाना है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button