Ferozepur News

योग प्रतियोगिता में फिरोजपुर की दो महिलाए आंध्र प्रदेश में करेगी पंजाब का नेतृत्व

योग प्रतियोगिता में फिरोजपुर की दो महिलाए आंध्र प्रदेश में करेगी पंजाब का नेतृत्व
योग प्रतियोगिता में फिरोजपुर की दो महिलाए आंध्र प्रदेश में करेगी पंजाब का नेतृत्व
फिरोजपुर, 23 मार्च, 2022
               योगा के क्षेत्र में पंजाब का विश्व में नाम रोशन करने के उद्देश्य से सीमवर्ती जिला फिरोजपुर की दो महिलाए योग प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश में जाकर पंजाब का नेतृत्व करेगी। उनके द्वारा 30-35 वर्षीय आयु वर्ग में हिस्सा लेकर योगासन किए जाएंगे।
            पंजाब योगा एसोसिएशन के प्रधान अनिरूद्ध गुप्ता ने बताया कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि फिरोजपुर की महिलाए योगा के क्षेत्र में राज्य का नेतृत्व करने इतनी दूर अन्य प्रांत में जा रही हो। उन्होंने कहा कि सुनीता नेगी और रेखा आर्य द्वारा 26 से 29 मार्च को आंध्रप्रदेश के टडेपहलीगुडम में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जाएगा। इन महिलाओ को योग आसनो में माहिर बनाने में राष्ट्रीय कोच विश्वबंधु सुधीर ने अहम भूमिका अदा की है। सुधीर द्वारा इन महिलाओ को सुबह-शाम योगासन, प्राणायाम की विधियो के बारे में ट्रेनिंग दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button