Ferozepur News

यूथ कांग्रेस द्वारा राष्टपिता महात्मा गांधी जी का जन्मदिन मनाया

Youth Congress celebrate Gandhi birthday

 

फाजिल्का, 2 अक्तूबर: यूथ कांग्रेस द्वारा राष्टपिता महात्मा गांधी जी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रधान रंजम कामरा द्वारा महात्मा गांधी जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई। रंजम कामरा द्वारा महात्मा गांधी के जीवन के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान रंजम कामरा ने कहा कि महात्मा गांधी का भारत की स्वंन्त्रंता के लिए अंग्रेजी शासन के खिलाफ आजादी मिलने तक पूर्ण धेर्य व हि मत के साथ संर्घष चलाते रहे। सादा जीवन, उच्च विचार सोच के हमारे राष्ट्रपिता गांधी धूम्रपान, मधपान अस्पृष्यता और मंासाहार के विरूद थे। महात्मा गांधी ने दुनिया में साबित किया कि अंहिसा के पथ पर चल कर शांतिपुर्ण तरीके से भी आजादी पाई जा सकती है। उन्होने कहा कि आज के दिन ही हमारे पुर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिन है। एक अंत्यत गरीब परिवार से जन्में शास्त्री जी का समस्त जीवन देश को समर्पित रहा 1965के भारत पाक युद्धमें उन्होने विजयश्री का सेहरापहनाया। भारत रत्नसे विभूषित शास्त्री जीने जय जवान, जय किसान का नारा दियाजो आज भी गूंजरहा है। इस मौके पर उड़ी के शहीदों को दो मिन्ट का मौन व्रत रखकर श्रद्धाजंलि दी गई। इस मौके पर वाईस प्रधान प्रदीप बाजवा, लोकसभा सचिव संदीप कंबोज, डॉ. जसवंत सिंह, संदीप संधू, राजीव चौपड़ा, नीरज कुमार, साजन कुमार आदि यूथ वर्कर मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button