Ferozepur News

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राणा सोढ़ी ने अयोध्या धाम में भगवान राम लाल प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में भव्य पैदल यात्रा निकाली

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राणा सोढ़ी ने अयोध्या धाम में भगवान राम लाल प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में भव्य पैदल यात्रा निकाली

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राणा गुरबीर सिंह सोढ़ी ने अयोध्या धाम में भगवान राम लाल प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में भव्य पैदल यात्रा निकाली

फ़िरोज़पुर, जनवरी 21, 2024: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राणा गुरबीर सिंह सोढ़ी ने अयोध्या धाम में भगवान राम लाल प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में छावनी में भव्य पैदल यात्रा निकाली। छावनी के बाजारों में फूलों की वर्षा के साथ यात्रा का स्वागत हुआ।
यात्रा शुरू होने से पहले भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कुआं कबाड्डी मंदिर में जाकर भगवान राम और हनुमान जी के चरणों में माथा टेका।
पुरी यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा नगर की विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी ने भी हिस्सा लिया। राणा सुदी ने कहा कि 496 वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान रामलीला अपने स्थान पर विराजमान होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष प्रयासों के बावजूद यह उत्सव देखने को मिल रहा है जो की पूरे विश्व के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग धर्म को राजनीति से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं जो की बिल्कुल गलत है।

राणा सोढ़ी ने कहा भगवान राम किसी एक पार्टी या मजहब के नहीं पूरे विश्व के राम है। उन्होंने सभी लोगों से 22 जनवरी दिन सोमवार को संध्या में पांच दीपक जलाने की भी अपील की है।
भाजपा के युवा नेता अनुमित सिंह हीरा सोढ़ी ने कहा कि यात्रा निकालने का मुख्य उद्देश्य सभी को भगवान राम के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करना है ।
पूरी छावनी भगवान राम के जय घोष से गूंज उठी।

इस अवसर पर गोबिंद राम अग्रवाल, इंद्र प्रकाश गुप्ता, रमेश गुप्ता, सुशील गुप्ता, शशि तायल, मनीष रोहिला, अभय प्रताप, कुलभूषण, धरमू पंडित, जितेश अग्रवाल, राघव, निखिल मित्तल, श्याम सुंदर, कमल कोछड़, काला संधू, रविंद्र फोजी, बागा तेजी, नितिन ढींगरा, राजकुमार, रवि, लखबीर सिंह, अमरजीत सिंह घारू, स्वर्ण सिंह, त्रिलोक पायलट सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button