Ferozepur News

भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल का शिष्टमंडल सोमवार को पंजाब भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा से मिला

भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल का शिष्टमंडल सोमवार को पंजाब भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा से मिला

 

Ferozepur, April 27,2015 (Shiv Ram): भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल का शिष्टमंडल सोमवार को पंजाब भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा से मिला। प्रांतीय उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में किसानो ने पेश आ रही समस्याओ के बारे में पूर्ण जानकारी दी। यूनियन के अध्यक्ष सुखपाल सिंह बूटर और बलवीर सिंह ने कहा कि कुदरती और सरकार की मार के कारण किसान को काफी मुश्किलो का सामना करना पड़ रहा है। अपनी मांगो के बारे में बताते हुए उन्होनें कहा कि पंजाब के साथ भेदभाव की नीति बंद कर हरियाणा की भांति गेहूँ खरीद की सहूलियत प्रदान की जाएंए प्राकृतिक आफ्त से कम ही उपज का केन्द्र सरकार बनता मुआवजा देए डाण् स्वामीनाथन की रिपोर्ट मुताबिक ही भाव दे और 1121 बासमती का कम से कम भाव मुकरर करेंए दिल्ली में किसान की हुई मौत पर सियासत खेलने की बजाय मौत् के कारणो का पता लगाया जाएंए भूमि अधिग्रहण बिल 2013 को लागू कर 2014 वाला नया बिल वापिस लिया जाएं और सरकार किसानो की फसलो की बीमा स्कीम चालू करें ताकि खेती का 80 फीसदी बजट आबादी के हिसाब से अलग किया जाएंए किसानो पर चढ़े कर्जो को माफ किया जाएं। उन्होनें कहा कि सरकार को किसानो के साथ धक्का करने की बजाय सहयोग देना चाहिए ताकि किसान मंडियो व सड़को पर रूलने के लिए मजबूर ना हो। कमल शर्मा ने आश्वासन दिलवाया कि उनकी मांगो पर पूर्ण विचार किया जाएगा। इस अवसर पर चमकौर सिंहए जसपिन्द्र सिंहए जसबीर सिंहए गुरबंस सिंहए किरणपाल सिंह सोढ़ीए ऊधम सिंहए अमरीक सिंहए बलदेव सिंहए अमरीक सिंहए कुलदीपए बलविन्द्र सिंह भी उपस्थित थे। किसानो ने शर्मा को ज्ञापन भी सौंपा।

Related Articles

Back to top button