Ferozepur News

बसंत पंचमी त्यौहार में चाइनिज़ मांझे के बहिष्कार के लिए करवाएं गई गतिविधियां

जानी-मानी समाजसेवी संस्था फिरोजपुर फाउडेशन के सदस्य उपस्थित हुए

बसंत पंचमी त्यौहार में चाइनिज़ मांझे के बहिष्कार के लिए करवाएं गई गतिविधियां

– व्यख्यान एवं स्लोगन लेखन का आयोजन

बसंत पंचमी त्यौहार में चाइनिज़ मांझे के बहिष्कार के लिए करवाएं गई गतिविधियां
फिरोजपुर , 5.1.2023: देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन, फिरोजपुर के चेयरमैन श्रीमान निर्मल सिंह ढिल्लों की छत्र छाया एवं डॉ. संगीता, कार्यकारी प्राचार्या के उचित मार्गदर्शन में, कॉलेज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है सन् 1934 से सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित यह काॅलेज लड़कियों की शिक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। देव समाज कॉलेज आधुनिकता और परंपरा का अद्भुत मिश्रण है और एक समृद्ध इतिहास के साथ उत्तर भारत का एक प्रमुख शैक्षणिक संस्थान है। इस संस्था के पढ़े लिखे छात्र-छात्राएं देश-विदेश में भी कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं।

इसके अंतर्गत स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग द्वारा चाइनिज़ मांझे के बुरे प्रभावों को देखते हुए व्यख्यान एवं स्लोगन लेखन विषय-चाईनिज़ मांझे के बहिष्कार: एक अपील का आयोजन किया गया।

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में फिरोजपुर की जानी-मानी समाजसेवी संस्था फिरोजपुर फाउडेशन के सदस्य श्री शैलेंन्द्र कुमार, सुनील अरोड़ा उपस्थित हुए। जिनके द्वारा व्याख्यान में छात्रों को चाईनिज़ मांझे के बहिष्कार के बारे में बताया गया कि कैसे इस मांझे के पुलिस प्रशासन द्वारा बैन की जाने पर भी लोगों द्वारा बलेक में भी बजार से खरीदी जा रही है।

इससे वह रास्ते में जाते हुए व्यक्तियों एवं आसमान में पंक्षियों से जूझकर उनको खून से लथ-पथ कर देती है और फिर भी इसको देखते हुए भी लोग कुछ सीख नहीं लेते है। इसलिए हमें इसे रोकने के लिए अथाह प्रयास करते रहना चाहिए और अपने आस-पड़ोस इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना चाहिए।

काॅलेज प्राचार्या डाॅ0 संगीता ने स्नात्तकोतर हिन्दी विभाग के अध्यक्ष मैडम अनु नंदा को प्रोग्राम के सफल आयोजन पर सहारना की और छात्राओं को चायनिज़ मांझे के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फेलाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके चेयरमैन श्रीमान निर्मल सिंह ढिल्लों ने अपनी शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button