Ferozepur News

फिरोजपुर में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन

फिरोजपुर में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन  

 
फिरोजपुर 18-7-2019: दिनांक 18-7-2019 को मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया 7 इस दौरान उन्होंने फिरोजपुर मंडल की पत्रिका च्च्सरहदज्ज् के प्रथम अंक का विमोचन किया 7 उन्होंने पत्रिका के प्रकाशन से जुड़े सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बधाई दी 7 इस अवसर पर उन्होंने मंडल के सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को अपनी साहित्यक प्रतिभा को निखारने का आह्वाहन किया | 
      बैठक के दौरान श्री अग्रवाल ने पत्रिका में रचनाएँ लिखने वाले लेखक श्री प्रसन्ना नन्द मिश्र, स्टेशन मास्टर डगरू, श्री बी.बी. पाण्डेय, यातायात निरीक्षक फिरोजपुर, श्री ओमप्रकाश मुख्य अनुदेशक (सेवानिवृत), संरक्षा शिविर, फिरोजपुर, श्रीमती अंजलि शर्मा, वरि० अनुवादक फिरोजपुर, श्री बीरबल चंद, कनि० अनुवादक फिरोजपुर व अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया |        
      श्री अग्रवाल ने कहा कि इस पत्रिका का अगला अंक श्री गुरु नानक देव जी के ५५०वें प्रकाशोत्सव को समर्पित होगा | उन्होंने फिरोजपुर मंडल को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्तर रेलवे राजभाषा शील्ड प्राप्त करने पर बधाई दी | उन्होंने पत्रिका के सफल प्रकाशन के लिए संपादक मंडल को रु० ४००० के सामूहिक पुरुस्कार की भी घोषणा की |

Related Articles

Back to top button