Ferozepur News

फिरोजपुर मंडल ने भारतीय रेलवे पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन वितरण के 100 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर गर्व से मनाया

फिरोजपुर, 4-2-2025: मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, फिरोजपुर में भारतीय रेलवे में इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन (टी.आर.डी.) के 100 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर गर्व से मनाया। इस कार्यक्रम में रेलवे विद्युतीकरण की प्रगति, नवीनता और स्थिरता की एक शताब्दी को चिह्नित किया, जो आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के लिए भारतीय रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

फिरोजपुर मंडल ने भारतीय रेलवे पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन वितरण के 100 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर गर्व से मनाया

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक, फिरोजपुर श्री संजय साहू ने की और विद्युत कर्षण की शुरुआत से लेकर आज तक की उल्लेखनीय यात्रा पर प्रकाश डाला। फिरोजपुर मंडल में विद्युतीकरण का कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है। वर्तमान में फिरोजपुर मंडल में 2876 ट्रैक किलोमीटर का विद्युतीकरण किया जा चुका है। इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक, फिरोजपुर, श्री संजय साहू ने विद्युत् कर्षण विभाग के कर्मचारियों को शुभकामनाएँ दी एवं निरंतर सरंक्षा के साथ उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित किया I

फिरोजपुर मंडल ने भारतीय रेलवे पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन वितरण के 100 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर गर्व से मनाया

कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/टीआरडी एवं अन्य शाखा अधिकारियों के साथ साथ पर्यवेक्षक भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर, मंडल रेल कार्यालय में रंगोली बनाई गई एवं विद्युत् कर्षण वितरण (टीo आरo डीo) से संबंधित विभागीय स्टाफ तथा उनके परिवारजनो के द्वारा बनाये गए पोस्टर्स, पेंटिंग्स और कविताओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button