Ferozepur News

प्रशासन की तरफ से पत्रकारों की अनदेखी अब नहीं होगी:संधू

फिरोजपुर 14-9-2017 (रमेश कश्यप) :प्रेस क्लब फिरोजपुर की एक अह्म बैठक प्रधान जसविन्द्र सिंह संधू की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 11 मैंबरी कमेटी जिनमें चेयरमैन हरचरन सिंह सामा, उप प्रधान विजय मोंगा व सर्बजीत सिंह बेदी, मुख्य सलाहकार विजय सर्मा, जनरल सचिव गुरनाम सिंह सिद्धू, कोषाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, संयुक्त सचिव रतन लाल, कार्यालय सचिव सन्नी चोपड़ा, पी.आर.ओ कुलबीर सिंह सोढी, प्रेस सचिव रमेश कश्यप आदि ने हिस्सा लिया। जानकारी देते हुए प्रेस महासचिव गुरनाम सिंह सिद्धू ने बताया कि क्लब की ओर से पत्रकारों के मान-सम्मान को  बढ़ाने का फैसला लिया गया है। प्रशासन की ओर से पत्रकार भाईचारे की की जा रही अनदेखी खिलाफ सख्त एक्शन लेने का प्रण लिया गया है। प्रधान जसविन्द्र सिंह संधू ने कहा कि पत्रकारों पर किी प्रकार की आंच आई तो बदार्शत नहीं की जाऐगी। प्रधान ने कहा कि अगर प्रशासन पत्रकारों को बनता सम्मान नहीं देका तो क्लब बॉयकाट करके सख्त एक्शन लेने के लिए मजबूर होगा। एक मत होते हुए क्लब के पदाधिकारियों ने फैसला लिया कि पत्रकार की सुरक्षा को जरुरी समझा जाऐ। उन्होंने कहा कि पत्रकार को फील्ड में काम करते अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ता है, पर सिविल प्रशासन, पुलिस प्रशासन की तरफ से सहयोग नहीं मिल रहा। 
 

Related Articles

Back to top button