Ferozepur News

प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में राणा सोढ़ी को विजयी बना सीट भाजपा की झोली में डालेंगे: काकड़

प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में राणा सोढ़ी को विजयी बना सीट भाजपा की झोली में डालेंगे: काकड़

प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में राणा सोढ़ी को विजयी बना सीट भाजपा की झोली में डालेंगे: काकड़

फिरोजपुर भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर संह काकड़ बोले, पूरे संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को मिल रहा लोगों का भरपूर समर्थन

फिरोजपुर, 16.5.2024:  लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के फिरोजपुर संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी की जीत सुनिश्चत है क्योंकि हर भाजपा नेता और कार्यकर्ता पूरे तन, मन, धन के साथ उनके लिए प्रचार में जुटा है। यह दावा भाजपा के फिरोजपुर जिला प्रधान शमशेर सिंह काकड़ ने किया।
श्री काकड़ ने बताया कि लोग पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार से इतने ज्यादा दुखी हो चुके हैं कि इसी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में फतवा देकर बीते विधानसभा चुनाव में आप द्वारा किए गए झूठे वादों के दम पर बनाई सरकार के खिलाफ अपना रोष जता देंगे। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में भाजपा की लहर चल रही है। हर संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशियों को लोगों का भरपूर समर्थन और प्यार मिल रहा है। जिलाध्यक्ष श्री काकड़ ने कहा कि जिस जिस हलके में हमारे प्रत्याशी राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी जनसभा, डोर-टू-डोर प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं, वहां वहां तो भाजपा नेता और कार्यकर्ता उनके साथ प्रचार में जुटे ही हैं, वहीं जहां जहां वह नहीं पहुंच पा रहे, वहां वहां भी हर नेता और कार्यकर्ता खुद को राणा सोढ़ी मानकर चुनाव प्रचार में जुटे हैं। हर जगह भाजपा नेताओं और प्रत्याशियों को लोगों द्वारा विश्वास दिलाया जा रहा है कि वह इस बार किसी भी झूठे वादे पर यकीन करने की बजाए राणा सोढ़ी को विजयी बनाकर केंद्र में बनने जा रही भाजपा सरकार के हाथ मजबूत करेंगे। श्री काकड़ ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में फिरोजपुर संसदीय सीट जीतकर भाजपा की झोली में डालेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button