Ferozepur News

पुराने डीआरएम कार्यालय को बनाएंगे हैरिटेज, रेल मंत्रालय ने लिया संज्ञान: राणा सोढ़ी

सोढ़ी ने डीआरएम से मुलाकात की, बोले: देश का संस्कृति मंत्रालय देगा हैरिटेज लुक

पुराने डीआरएम कार्यालय को बनाएंगे हैरिटेज, रेल मंत्रालय ने लिया संज्ञान: राणा सोढ़ी

पुराने डीआरएम कार्यालय को बनाएंगे हैरिटेज, रेल मंत्रालय ने लिया संज्ञान: राणा सोढ़ी
-सोढ़ी ने डीआरएम से मुलाकात की, बोले: देश का संस्कृति मंत्रालय देगा हैरिटेज लुक-

फिरोजपुर, 11.8.2022: अंग्रेजो के जमाने के बने पुराने डीआरएम कार्यालय को धरोहर में तबदील करने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री व सीनियर भाजपा नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी द्वारा पूरा जोर लगाया जा रहा है। सोढ़ी द्वारा इस संदर्भ में केन्द्र रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोष से मिलने के अलावा रेल प्रबंधक सीमा शर्मा से मुलाकात की। सोढ़ी ने कहा कि ईमारत को म्यूजियम या हैरिटेज में तबदील करने को लेकर केन्द्र सरकार पूरी तरह से सरगर्म है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा रेल मंत्रालय में गुहार लगाने के बाद ईमारत को तोडऩे का टैंडर रद्द कर दिया गया है और संस्कृति मंत्रालय द्वारा अब इसके जिर्णाेद्धार हेतू कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री खुद इस ईमारत को बेहतर बनाने में दिलचस्पी दिखा रही है। सोढ़ी ने कहा कि वह खुद भी रेल मंत्रालय के उच्चाधिकारियो के सम्पर्क में है ताकि ईमारत को म्यूजियम बनाने की प्रपोजल बनाकर कार्य शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि यहां म्यूजियम या हैरिटेज बनने से बाहरी शहरो व राज्यो के लोग इसे देखने आएंगे, जिससे हमारी पीढ़ी को रेलवे के बारे में जानकारी मिलने के साथ-साथ यहां कारोबार भी बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि फिरोजपुर सीमावर्ती जिला है और लाहौर, पेशावर से वॉया फिरोजपुर से मुम्बई सैंट्रल तक जब पंजाब मेल चली थी तो अंग्रेजो ने फिरोजपुर में डीआरएम कार्यालय बनाया था, जोकि जिले के लिए शान व गर्व की बात है। इस ईमारत मे पुराने इंजन के अलावा कई ऐसे सामान रखे है जोकि हमारी धरोहर है और आने वाली पीढ़ी को रेलवे के पुराने ढांचे और सामान के बारे में नॉलेज मिलेगी। सोढ़ी ने कहा कि फिरोजपुर रेल मंडल उत्तर भारत का सबसे बड़ा मंडल है, जोकि जम्मू-कश्मीर तक फैला हुआ है। उन्होंने रेल मंत्री को कहा कि फिरोजपुर शहीदो की धरती है और यहां पर रेल म्यूजियम बनने से लोग यहां ज्यादा संख्या में आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button