Ferozepur News

पंजाब का विकास सिर्फ अकाली-भाजपा के शासन में ही संभव:बिक्रम सिंह मजीठीया

फिरोजपुर 10-2-15 (रमेश कश्यप) कांग्रेस ने जो कार्य अपने लंबे शासन करीब 60 वर्ष के शासन काल में नहीं किया, वह पंजाब के अकाली-भाजपा सरकार ने अपने छोटे से शासन काल में करवाकर हमेशा के लिए पंजाब निवासियों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। पंजाब का सर्व पक्षीय विकास सिर्फ और सिर्फ अकाली-भाजपा सरकार के शासन में ही संभव है। उक्त विचार पजाब के सूचना एवं संपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठीया ने महिन्द्र सिंह विरक की सपुत्र बीबी अमनदीप कौर व काका गुररतन सिंह हुंदन के विवाह में शामिल होकर उन्हें आर्शीवाद देने के दौरान व्यक्त किए। इस मौके पर उनके साथ अन्य के अलावा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा, कैबिनेट मंत्री जत्थेदार तोता सिंह, सांसद शेर सिंह घुबाया, जोगिन्द्र सिंह जिंदू विधायक, सतनाम सिंह संधू चांसलर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, रछपाल सिंह धालीवाल अध्य7 चंडीगढ़ कालेज, वरदेव सिंह नोनी मान, पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नु, सतपाल सिंह सदस्य एस.जी.पी.सी, जिलाधीश डी.पी.एस खरबंदा, हरदियाल सिंह मान जिला पुलिस प्रमुख्र संदीप सिंह गड़ा एस.डी.एम आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button