Ferozepur News

देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन फिरोजपुर, शहर की एनसीसी इकाई के दो कैडेट्स को छात्रवृति मिली

देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन फिरोजपुर, शहर की एनसीसी इकाई के दो कैडेट्स को छात्रवृति मिली

देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन फिरोजपुर, शहर की एनसीसी इकाई के दो कैडेट्स को छात्रवृति मिली

फिरोजपुर, 27.60.2022: पांच पंजाब गर्ल्स बटालियन एनसीसी, मोगा के अंतर्गत संचालित देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन फिरोजपुर, शहर की एनसीसी इकाई के दो कैडेट्स को छात्रवृति मिली। यह छात्रवृति कैडेट कल्याण संस्था की ओर से दी गई।

कॉलेज की एनसीसी यूनिट की अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. परमवीर कौर ने बताया कि जो कैडेट्स एनसीसी की गतिविधियों में बेहतर प्रर्दशन करते हैं। उन्हें सीडब्ल्यूएसएफ सोसायटी की ओर से हर साल 6000 रूपए की वार्षिक छात्रवृति दी जाती है।

इस मौके पर कॉलेज के चेयरमैन श्री निर्मल सिंह ढिल्लों जी और कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. संगीता ने कैडेट्स को शुभकामनाएं दी।

कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. संगीता ने कैडेट्स पलक और कुलबीर कौर को 6000 रूपए की राशि का चेक सौंपा। इसके साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button