Ferozepur News

देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन फिरोजपुर में उन्नत भारत अभियान के तहत पांच गावों के सरपंचो के साथ मीटिंग

देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन फिरोजपुर में उन्नत भारत अभियान के तहत पांच गावों के सरपंचो के साथ मीटिंग

देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन फिरोजपुर में उन्नत भारत अभियान के तहत पांच गावों के सरपंचो के साथ मीटिंग

फिरोजपुर, 2.3.2021: देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन फिरोजपुर प्रधानाचार्या डाॅ0 रमनीता शारदा के कुशल नेतृत्व में मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा गाँवो के विकास के लिए चलाई ’उन्नत भारत अभियान’ के योजना के अन्तर्गत निरंतर विभिन्न गतिविधियों करवाई जा रही है। इसी के  तहत दिनांक 2 मार्च 2021 को देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन फिरोजपुर की तरफ से उन्नत भारत अभियान के तहत चुने गए 5 गाँव हरदासा, वल्लूर, गट्टी राजो के, फिरोजशाह, चूचक विंड, के सरपंचों के साथ मीटिंग हुई। इस मीटिंग में मुख्य मेहमान के तौर पर श्री हरजिन्द्र सिंह, डी.डी.पी.ओ. फिरोजपुर उपस्थित हुए। इस मीटिंग का मुख्य उद्ेश्य उक्त गाँवों को समग्र विकास की ओर लेकर जाना है। इस अवसर पर काॅलेज प्रधानाचार्या डाॅ. रमनीता शारदा ने उपस्थित सभी मेहमानों का धन्यवाद करते हुए गाँवों के संरपंचों से सहयोग की मांग की। उन्होंने कहा कि उनके सहयोग से ही हम गाँवों में विकासोन्मुख कार्य कर पाएंगे।

इस मौके श्री हरजिन्द्र सिंह, डी.डी.पी.ओं. फिरोजपुर ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि उन्नत भारत अभियान के तहत काॅलेज द्वारा किए जाने वाले प्रत्येक कार्य में हमारा पूरा सहयोग रहेगा।

उल्लेखनीय है कि इस मीटिंग मे प्रो0 सुमिन्द्र सिंह सिदद्, कोआर्डीनेटर, उन्नत भारत अभियान, ने मंच संचालन का कार्यभार संभाला तथा प्रो0 बलजिंद्र सिंह, पंजाबी विभाग, ने इस मीटिंग में पी.पी.टी. के माध्यम से उन्नत भारत अभियान के उददे्श्य व कार्यो पर प्रकाश डाला। श्री निर्मल सिंह ढिल्लों, चेयरमैन, देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन, ने इस मौके पर अपनी शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button