Ferozepur News

देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन फिरोजपुर के बी.ए. (प्रथम भाग) की छात्राओं ने प्राप्त किए उच्च स्थान

देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन फिरोजपुर के बी.ए. (प्रथम भाग) की छात्राओं ने प्राप्त किए उच्च स्थान

देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन फिरोजपुर के बी.ए. (प्रथम भाग) की छात्राओं ने प्राप्त किए उच्च स्थान

फिरोजपुर, 20.7.2021:  देव समाज कालेज फाॅर वूमेन  फिरोजपुर प्रधानाचार्या डॉ रमनीता शारदा के कुशल नेतृत्व में तरक्की की राह पर निरंतर अग्रसर है। कालेज शैक्षणिक क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सफलता की इसी कड़ी को बरकरार रखते हुए काॅलेज के बी.ए. (प्रथम भाग) की छात्राओं ने पंजाब विश्वविधालय, चंडीगढ़ द्वारा आयोजित बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में 93% अंक प्राप्त करके कॉलेज में  सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया है तथा अपने मां बाप का नाम रोशन किया। है। जिसमें छात्रा लवप्रीत कौर ने परीक्षा में 372/400 (93%) उच्चतम अंकों के साथ कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार छात्रा यशप्रीत बिंद्रा ने 365/400 (91.25%) अंकों  के साथ द्वितीय तथा छात्रा गुरप्रीत कौर   ने 363/400 (90.75%) अंक प्राप्त करके तृतीय  स्थान हासिल  किया है।

इस खुशी के मौके पर कॉलेज प्रधानाचार्या डॉ रमनीता शारदा ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।  श्री निर्मल सिंह ढिल्लों चेयरमैन, देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन , ने इस अवसर पर छात्राओं  को अपनी शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button