Ferozepur News

देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन फिरोजपुर के वनस्पति विभाग द्वारा एक दिवसीय आॅनलाइन व्याख्यान का आयोजन

 फिरोजपुर, 13.5.2021:देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन फिरोजपुर शहर प्रधानाचार्या डाॅ0 रमनीता शारदा के कुशल नेतृत्व में विभिन्न शैक्षणिक अकादमिक गतिविधियों में संलग्न है। इसी कड़ी तहत हाल ही में काॅलेज के वनस्पति विभाग द्वारा डी.बी.टी. स्टार योजना के अंतर्गत ’’जैनेटिक इम्र्पूवमेंट आॅफ मैडिसिनल वंडर पलाँट: गिलोय’’ विषय पर आधारित आॅनलाइन व्याख्यान करवाया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में डाॅ0 विजय रानी, ऐसोसिएट प्रोफेसर, वनस्पति विभाग, हँस राज काॅलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय उपस्थित हुए। उन्होंने गिलोय और इसके औषधीय गुणों के बारे में रोचक जानकारी उपलब्ध करवाई।

डाॅ0 विजय रानी ने गिलोय पौधों के (जैनेटिक एम्पूर्वमेंट) के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। कोलचीकम ट्रीटमेंट के बारे में भी चर्चा की गई। डाॅ0 विजय रानी ने छात्रवर्ग को औषधीय पौधों के जैनेटिक स्टडीज़ के लिए प्रोतसाहित किया। कार्यक्रम के अंत में विषय से संबंधित प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से लगभग 150 प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया।

इस अवसर डाॅ0 गीताँजली ने समन्वयक एवं डाॅ0 मनीश कुमार ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई। इस मौके डाॅ0 रमनीता शारदा, प्रिंसीपल, देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन ने वनस्पति विभाग के अध्यापकों छात्रों को कार्यक्रम के कुशलतापूर्वक समापन पर मुबारकबाद दी। श्री निर्मल सिंह ढिल्लों, चेयरमैन देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन ने इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button