Ferozepur News

देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन फिरोजपुर के प्रो0 संजय गुप्ता ने आॅनलाइन सर्टीफिकेशन कोर्स में प्राप्त किया प्रथम स्थान

देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन फिरोजपुर के प्रो0 संजय गुप्ता ने आॅनलाइन सर्टीफिकेशन कोर्स में प्राप्त किया प्रथम स्थान

देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन फिरोजपुर के प्रो0 संजय गुप्ता ने आॅनलाइन सर्टीफिकेशन कोर्स में प्राप्त किया प्रथम स्थान

फिरोजपुर, 18.4.2021: देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन फिरोजपुर प्रधानाचार्या डाॅ0 रमनीता शारदा के कुशल नेतृत्व में निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। काॅलेज के शिक्षक अध्यापन कार्य के साथ-साथ अध्ययन कार्य में भी निरंतर संलग्न हैं। इसी कड़ी के तहत काॅलेज के मैथेमेटिक्स विभाग के प्रो0 संजय गुप्ता ने नेपटल आॅनलाइन सर्टीफिकेशन कोर्स ’’कम्पूटेशनल मैथमेटिक्स विद सेजमैथ’’ मे पूरे भारत में प्रथम स्थान हासिल किया है।

यह कोर्स आठ हफते का था और ए.आई.सी.टी.ई.टी.ई. द्वारा प्रमाणित फैकल्टी डेवेलपमेंट प्रोग्राम कोर्स था। इस कोर्स में पूरे भारत से 1832 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। यह कोर्स इंस्टीटयूट आॅफ केमिकल टेकनोलाॅजी, मुम्बई के प्रो0 डाॅ0 अजीत कुमार द्वारा करवाया गया था। यह कोर्स गणित के साॅफटवेयर सेजमथ पर आधारित किया गया था। यह साॅफटवेयर सेजमैथ वेबसाइट से मुफत डाउनलोड किया जा सकता है। इस साॅफटवेयर से कैलकुलस, एप्लाइड लीनियर अलजेब्रा और न्यूमेरिकल मेथड के कई टाॅपिक्स बड़ी आसानी से समझे जा सकते हैं। यह साॅफटवेयर गणित के छात्रों के लिए बहुत उपयोगी है। इस से पहले प्रोफेसर संजय गुप्ता सवयम – नेपटल प्लेटफार्म से 13 कोर्स कर चुके हैं।

इस मौके काॅलेज प्रधानाचार्य डाॅ0 रमनीता शारदा ने प्रो0 संजय गुप्ता को मुबारकबाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्री निर्मल सिंह ढिल्लों, चेयरमैन, देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन ने इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button