Ferozepur News

डी.सी.एम.सी.सै.स्कूल, फिरोज़पुर कैंट ने रचा नया इतिहास

डी.सी.एम.सी.सै.स्कूल, फिरोज़पुर कैंट ने रचा नया इतिहास।
भविष्य के लिए वैज्ञानिक तैयार करेगा डी.सी.एम. सी.सै.स्कूल।
नीति आयोग द्वारा संचालित अटल इन्नोवेषन मिषन के तहत अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना के लिए डी.सी.एम.सी.सै.स्कूल का चयन।

DCM
भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा आरंभ किए गए अटल इन्नोवेषन मिषन के तहत डी.सी.एम.सी.सै.स्कूल, फिरोज़पुर कैंट का अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना के लिए चयन किया गया है । श्रीमती राखी ठाकुर, प्रिंसीपल, डी.सी.एम.सी.सै.स्कूल, ने बताया कि पूरे भारत भर से हज़ारों की संख्या में स्कूलों ने इन प्रोजेक्टस के लिए आवेदन दिया था जिसमें पूरे भारत भर से चुनिंदा स्कूलों का ही चयन हुआ है जिनमें इस सरहदी इलाके से डी.सी.एम.सी.सै.स्कूल, फिरोज़पुर कैंट का नाम भी शामिल है।
इस प्रोजक्ट के बारे में जानकारी देते हुए श्रीमती ठाकुर ने बताया कि इन प्रयोगषालाओं की स्थापना का मुख्य उदेदष्य आने वाले भविष्य के लिए ऐसे वैज्ञानिक तैयार करना है जो देष की प्रगति तथा उन्नति में अपना भरपूर योगदान दे सके। उन्होने बताया कि इस पूरे प्रोजेक्ट में नीति आयोग न सिर्फ स्कूलज़ को वितीय सहायता प्रदान करेगा अपितु लैब्स की स्थापना के लिए उचित निर्देष तथा मार्गदर्षन भी प्रदान करेगा। उन्होने बताया कि स्कूल विद्यार्थियों तथा अध्यापकों ने इस प्रोजेक्ट हेतु चंडीगढ़ शहर में नीति आयोग के उच्च अधिकारियों के पैनल के समक्ष अपनी प्रेज़ेंटेषन पेष की जिसमें उन्होने सीमा पर होने वाली तस्करी को रोकने तथा संकट के हालात में पलायन हेतु एक वेब-बेस्ड प्रोग्राम तथा मोबाईल एप्प भी तैयार की जिसने इस प्रोजेक्ट को प्राप्त करने मंे सहायता की।
यहां यह भी वर्णनीय है कि इसी वर्ष डी.सी.एम. स्कूल ने भारत की राजधानी नई दिल्ली में हुए एक राष्ट्रीय स्तर के समारोह में पर्यावरण की सुरक्षा तथा ऊर्जा के सरंक्षण के लिए ग्रीन स्कूल अवार्ड भी प्राप्त किया था। पिछले सात दषकों से षिक्षा के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देने वाले डी.सी.एम.ग्रुप ऑफ स्कूलज़ ने हज़ारों विद्यार्थियों के डाक्टर, इंजीनियर, आर्मी आफिसर तथा उच्च प्रषासनिक अधिकारी बनने के सपने को पूरा किया है।
इस अवसर पर श्री एल.एम.गोयल, मैनेजर, श्री अविनाष सिंह. सीनियर वी.पी.एडमिन, श्री मनीष बांगा, वी.पी.एकेडेमिकस, श्री अजय मित्तल, वी.पी., सी.सै.विंग, श्रीमती अंजली बुद्धिराजा, श्री विषाल देवगण तथा अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button