Ferozepur News

डी.सी.एम. ग्रुप ऑफ स्कूल्स  ने प्राप्त किया अवार्ड ऑफ एक्सीलैंस

फिरोजपुर : 28-8-2017 : डी.सी.एम ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा वोकेशनल एजुकेशन और स्किल डिवैल्पमेंट के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए हाल ही में भारत की राजधानी नई दिल्ली के इंडियन इंटरनैशनल सैंटर में आयोजित हुए साऊथ एशियन एजुकेशन सम्मेलन मेें डी.सी.एम. ग्रुप को अवार्ड ऑफ एक्सीलैंस सम्मानित किया। यह अवार्ड डी.सी.एम ग्रुप को पूरे भारत में इस क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करनें पर प्राप्त हुआ। यह अवार्ड  मिनिस्ट्री ऑफ ह्रयूमन रिर्सोसिस के शिक्षा सचिव श्री अनिल स्वरूप ने अपने करकमलों द्वारा ग्रुप के सी.ई.ओ. श्री अनिरूद्ध गुप्ता को प्रदान किया।
    वणर्नीय है कि ग्रुप द्वारा पिछलें 70 वर्षो से सीमावर्ती क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य सेवाएं प्रदान की जा रही है तथा हाल ही में ग्रुप द्वारा स्कूलो में स्किल व एजुकेशन हैल्थ केयर और फाईनैंशियल  मैनेजमेंट में वोकेशनल एजुकेशन शुरू की गई थी। डी.सी.एम. ग्रुप ऑफ स्कूल्स के प्रवक्ता श्री विक्रमादित्या शर्मा ने बताया कि भारत सरकार ने डी.सी.एम ग्रुप का प्रोजैक्ट युवा के लिए भी चयन किया है। इस अवसर पर श्री अनिल स्वरूप ने ग्रुप द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए बेहतर कार्यो के लिए ग्रुप की सराहना की। इस अवसर पर श्री स्वरूप के अतिरिक्त डा: सिद्धार्थ अग्रवाल डायरैक्टर अर्बन हैल्थ व रिसोर्स सैंटर, श्री सुब्रत कुमार डायरैक्टर स्किल डिवैल्पमेंट एंड ऐंटरप्रेनरशिप डिपार्टमेंट ऑफ टैली कम्यूनिकेशन भारत सरकार तथा डॉक्टर जैको सिलरस कंट्री डायरैक्टर यू.एन.डी.पी इंडिया भी उपस्थित थे। 

Related Articles

Back to top button