Ferozepur News

डा. अनिरूद्ध गुप्ता हॉकी पंजाब मार्कटिंग कमेटी के चैयरमेन नियुक्त

मिशन हॉकी के तहत दिसम्बर में होगी सब-जूनियर स्टेट गल्र्स चैम्पियनशिप 

डा. अनिरूद्ध गुप्ता हॉकी पंजाब मार्कटिंग कमेटी के चैयरमेन नियुक्त
डा. अनिरूद्ध गुप्ता हॉकी पंजाब मार्कटिंग कमेटी के चैयरमेन नियुक्त
-मिशन हॉकी के तहत दिसम्बर में होगी सब-जूनियर स्टेट गल्र्स चैम्पियनशिप 
-हॉकी में फिरोजपुर का नाम विश्व में चमकाया मुख्य उद्देश्य: डा: अनिरूद्ध गुप्ता-
फिरोजपुर, 5 नवम्बर, 2022 शिक्षा व खेल जगत में सीमावर्ती जिले का नाम देश भर में रोशन करने वाले डा. अनिरूद्ध गुप्ता को जालंधर में आयोजित कार्यकारिणी बैठक में हॉकी पंजाब का मार्किटिंग कमेटी का चैयरमेन नियुक्त किया गया है। हॉकी फिरोजपुर के सचिव मनमीत सिंह रूबल ने बताया कि कार्यकारिणी बैठक में पूर्व शिक्षा व खेल मंत्री तथा हॉकी पंजाब के एडवाइजरी कमेटी के चैयरमेन प्रगट सिंह ने डा. अनिरूद्ध गुप्ता द्वारा खेल जगत में किए जा रहे कार्यो की भरजोर प्रशंसा की।
प्रगट सिंह ने कहा कि सीमावर्ती जिले में हॉकी का स्तर उठाने में डा. गुप्ता द्वारा जो प्रयास किए जा रहे है वह वाकई सराहनीय है और उन्ही के कार्यो को देखते हुए उन्हे कमेटी का चैयरमेन नियुक्त किया गया है। हॉकी पंजाब के अध्यक्ष नीतिन कोहली ने कहा कि फिरोजपुर कभी हॉकी की नर्सरी हुआ करता था। डा. अनिरूद्ध गुप्ता द्वारा मिशन हॉकी के तहत फिरोजपुर में युवाओ को हॉकी की तरफ अग्रसर करके जो बहुमूल्य कार्य किए जा रहे है, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कोहली ने कहा कि डा. गुप्ता द्वारा युवाओ को कुरीतियो से हटाकर खेलो की तरफ प्रेरित करके नशामुक्त व स्वस्थ समाज की सरंचना में विशेष कदम उठाया जा रहा है। फिरोजपुर हॉकी के प्रधान व नवनियुक्त चैयरमेन डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने बताया कि दिसम्बर में फिरोजपुर के हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में सब-जूनियर स्टेट चैम्पियरशिप गल्र्स का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पूरे राज्य की हॉकी की गलर्स खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।
डा. गुप्ता ने कहा कि सीमावर्ती जिले में हॉकी का स्तर ऊंचा उठाने के लिए मिशन हॉकी प्रोजैक्ट आरम्भ किया गया है। उनका उद्देश्य हॉकी खेल में जिले का नाम एक बार फिर से पूरे विश्व में चमकाना है। डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने कहा कि फिरोजपुर ने हॉकी के क्षेत्र में देश को कई ओलम्पियन प्रदान किए है।
उन्होंने कहा कि जिस मैदान में स्टेट चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है, किसी समय यहीं पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद प्रैक्टिस किया करते थे। महासचिव मनमीत सिंह रूबल ने कहा कि नवबंर महीने में गल्र्स हॉकी के जिला प्रतियोगिताए करवाई जाएगी, जिसमें चयनित खिलाड़ी ही स्टेट चैम्पियनशिप में हिस्सा ले सकेंगे।
उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेना चाहते है वह उनसे सम्पर्क करे। डा. अनिरूद्ध गुप्ता को हॉकी पंजाब की मार्किटिंग कमेटी का चैयरमेन मनोनित होने पर पूर्व खेल डॉयरैक्टर सुनील शर्मा, पूर्व डीएसओ एच.एस लाड़ी, रैडक्रास सचिव अशोक बहल सहित अन्य ने शुभकामनाए दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button