Ferozepur News

जिला पुलिस ने लूटपाट एवं चोरी के अलग-अलग मामलों में 7 व्यक्तियों को धरा

garouh फिरोजपुर(रमेश कश्यप)जिला पुलिस ने समाज विरोधी अनशरों के खिलाफ जिला पुलिस प्रमुख हरदियाल सिंह मान केदिशा निर्देश पर शुरु की विशेष मुहिम तहत फिरोजपुर में लूटपाट, चोरी एवं घरों से सामान चोरी करने के अलग-अलग मामलों में 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनसे पुलिस ने 2 मोटरसाईकिल, 2 मोबाईल फोन, सोने के जैवरात, एल.सी.डी, दो गैंस सिलेंडर, 2 गैंस वाली भट्टीयां बरामद की है। जिनकी कुल कीमत 3 लाख 30 हजार रुपए बनती है। जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रमुख हरदियाल सिंह मान ने बताया कि थाना छावनी पुलिस ने सागर पुत्र साहणा निवासी 6 क्वार्टर नजदीक बस स्टैंड फिरोजपुर छावनी, विशाल, राजन उर्फ राजा पुत्र गुलशन विनासी बस्ती शेखां फिरोजपुर शहर व सुखा सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी गांव वलूर को गिरफ्तार करके इनसे 23 फरवरी को हुई लूट के मामलें में एक नोकिया एवं एक एप्पल का फोन, 1 सोने की मुंद्री, एक कड़ा व एक घड़ी बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों से वारदात के दौरान प्रयोग किया गया आटो रिक्शा भी बरामद किया है। इसी प्रकार थाना सिटी पुलिस ने व्हीकल चोर गिरोहके सदस्य जसविन्द्र सिंह उर्फ सुन्द्री पुत्र निरंजन सिंह, अरविन्द्र सिंह उर्फ बिंद्री पुत्र कृपाल सिंह निवासी नवां पुरबा थाना कुलगड़ी को गिरफ्तार करके आरोपीयों से तीन चोरी के मोटरसाईकिल बिना नंबरी बरामद किए है, जोकि इन्होंने अलग-अलग जगहों से चोरी किए थे। जबकि तीसरे मामलें में सी.आई.ए स्टाफ फिरोजपुर के कर्मचारियों ने चोर गिरोह के सदस्य लक्खा पुत्र जीत निवासी मक्खू गेट को गिरफ्तार करके उससे चोरी का एक मोटरसाईकि, एक एल.सी.डी, 2 सिलैंडर, 2 गैंस वाली भट्टीयां बरामद की है।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button