Ferozepur News

गरुद्वारा सारागढ़ी साहिब में श्री अंखड पाठ साहिब का भोग डाला जाऐगा 20 अप्रैल को:जोरा सिंह संधू

गरुद्वारा सारागढ़ी साहिब में श्री अंखड पाठ साहिब का भोग डाला जाऐगा 20 अप्रैल को:जोरा सिंह संधू

Zora Singh Sandhu MC Cantt

फिरोजपुर, राकेश शर्मा (March 12, 2016) :

हीरा वैल्फेयर सोसायटी फिरजोपुर के पदाधिकारियों की तरफ से भगत धन्ना जी के 600वें जन्म दिवस को समर्पित धार्मिक समारोह सारागढ़ी गरुद्वारा फिरोजपुर छावनी में 20 अप्रैल को करवाया जा रहा है। जानकारी देते हुए चेयरमैन जोरा सिंह संधू ने बताया कि समारोह वाले दिन सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग पश्चात कीर्तन समारोह करवाया जाऐगा। स.संधू ने कहा कि भगत धन्ना जी की समाज को बहुत बड़ी देन है, जिनकी विचारधाराओं के प्रति लोगों का जागरुक होना बहुत जरुरी है। इसलिएयह समारोह आयोजित कियाजा रहा है। जिसमें लोगों को भगत धन्ना जी के विचारों से अवगत करवाया जाऐगा। इस मौके पर उनके साथ अध्यक्ष मुकेश कुमार, रिंकू शर्मा, मुकेश जैसवाल, जगजीत सिंह जीता, लाडी फोरमैन, जसवंत सिंह विरक, निशान सिंह शहरीयां, वकील विक्रम ठाकुर, वकील रजनीश धहिया, वकील युवराज ंिह माईक, गौतम शर्मा, जरनैल सिंह हांडा, जरनैल सिंह हाजीवाला आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button