Ferozepur News

कृषि कानूनो पर किसानो को भ्रमित कर राजनैतिक रोटिया सेंक रहे नेता: अभिषेक धवन

बोले: अकाली दल से गठबंधन टूटने के बाद भाजपा के वोट बैंक में हुई बढ़ौतरी

कृषि कानूनो पर किसानो को भ्रमित कर राजनैतिक रोटिया सेंक रहे नेता: अभिषेक धवन
-बोले: अकाली दल से गठबंधन टूटने के बाद भाजपा के वोट बैंक में हुई बढ़ौतरी-
कृषि कानूनो पर किसानो को भ्रमित कर राजनैतिक रोटिया सेंक रहे नेता: अभिषेक धवन
फिरोजपुर, 4.11.2020: पंजाब में जब से अकाली दल के साथ भाजपा का गठबंधन टूटा है, तभी से भाजपा के वोट बैंक में काफी बढ़ौतरी हुई है।
इस बात का प्रकटावा भाजपा युवा मोर्चा के प्रांतीय उपाध्यक्ष अभिषेक धवन ने पत्रकारो के साथ बातचीत के दौरान किया। उन्होंने कहा कि 2014 व 2019 के संसदीय चुनावो में पंजाब के लोगो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता को देखकर वोट किया था और उसी के बलबूते केन्द्र सरकार ने कई अहम फैसले लेकर देश के उत्थान में कार्य किए है।
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना, राम मन्दिर का शिलान्यास, तीन तलाश कानून को रद्द करने, हरेक नागरिक का बैंक खाता खुलवाना, डिजिटल इंडिया का प्रचार से जहां कार्य में पारदर्शिता आई है वहीं भ्रष्टाचार में काफी हद तक कटौती हुई है।
अभिषेक धवन ने कहा कि अकाली, आम आदमी पार्टी तथा कांग्रेस कृषि कानूनो का सहारा लेकर किसानो को भडक़ाकर पंजाब का माहौल खराब कर रहे है।
उन्होंने कहा कि दो महीनो से पंजाब का माहौल खराब करने की भरजोर कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने जो तीन कृषि सुधार बिलो पर मोहर लगाई है, उससे किसानो को खासा फायदा होगा, लेकिन राजनैतिक दलो द्वारा किसानो को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेल ट्रैक पर प्रदर्शनकारियो के बैठने से रेलवे यातायात ठप होने से कारोबार पर संकट की स्थिति पैदा हो रही है।
धवन ने कहा कि पंजाब के लोग शुरूआती दिन से ही भाजपा के  साथ रहे है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावो में भाजपा 117 सीटो पर चुनाव लडक़र राज्य में अपनी सरकार बनाकर राज्य के विकास के लिए अहम कार्य करेगी।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानो के खातो में सीधे 6 हजार रूपएं जमा करवाकर किसान हितैषी कार्य किया था और करतारपुर साहिब का लांघा खोलने में भी मोदी सरकार का अहम योगदान है और पंजाबियो की भलाई के लिए केन्द्र सरकार हमेशा तत्पर रहती है। लेकिन कुछ लोग राजनैतिक रोटियां सेंकने के लिए औछी हरकते कर रहे है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के मंत्रियो का दिल्ली जाकर धरना देना सीधे तौर पर अनैतिक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button