Ferozepur News

किसान आंदोलन के चलते किसान मजदूर मोर्चा और एस के एम (गैर राजनीतिक) ने किए बड़े ऐलान

घेरेंगे मंत्रियों के घर, पवाध में बड़ी सद्भावना एकत्रता, 12 मांगों के साथ रखी और मांगे

किसान आंदोलन के चलते किसान मजदूर मोर्चा और एस के एम (गैर राजनीतिक) ने किए बड़े ऐलान

किसान आंदोलन के चलते किसान मजदूर मोर्चा और एस के एम (गैर राजनीतिक) ने किए बड़े ऐलान

घेरेंगे मंत्रियों के घर, पवाध में बड़ी सद्भावना एकत्रता, 12 मांगों के साथ रखी और मांगे

Ferozepur/Mohali, March 24, 2025: आज किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक की लीडरशिप द्वारा  मोहाली के अंब साहिब गुरुद्वारा साहिब में मीटिंग करके आगे के कार्यक्रम जारी किये गये। मीटिंग के बाद प्रेस को संबोधित कर नेताओं ने कहा कि सारे देश ने देखा किस तरह 19  मार्च को केंद्र के साथ मुलाकात करके आ रहे किसान नेताओं की गिरफ्तारी के बाद शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 1947 और 1984 जेसे हालात बना दिये और सैकड़ों की संख्या में किसानों को गिरफ्तार किया गया.

इसके साथ ही महिला किसानों के साथ बुज़र्ग किसानों पर लाठीचार्ज किया गया, जिसमें मौके पर मौजूद पत्रकार स्टोरी टॉक से परभजीत सिंह की गिरफ्तारी हुई और गुरसमसीर को पीटा गया, मंदीप पूनिया से फोन छीना गया और पत्रकार मंदीप सिंह कंग का कैमरा तोड गया, 20 मार्च को किसान मजदूर मोर्चा के सीनियर किसान नेता बलवंत सिंह बहरामके जी को बुरी तरह से पीटा गया बाजवा ढाबे पर उन पे किया गया लाठीचार्ज सब ने देखा, शंभू और खनौरी बॉर्डर पर ट्रैक्टर, ट्रालियों के साथ करोडों का समान पुलिस की निगरानी में लोकल खनन माफिया के साथ मिल कर चोरी करवाया गया, जिसमें लोकल विधायक के साथ साजिश करके चोरी करवाया,

हमारे किसान नेता जगजीत सिंह जी को गिरफ्तार करके पुलिस ने गिरफ्तार करके रखा हुआ जिनकी लोकेशन लगातर बदली जा रहीं है। हम अभी तक उसने मुलाकात नहीं करवाइए गयी है ना ही कोई जानकारी जारी की गई है। किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक ने इस तमाम मुद्दों पर बड़े कार्यक्रम की आज घोषणा की गयी है,

उन्होंने बताया कि 31 मार्च को आम आदमी पार्टी के मंत्रियों के घरों के समाने धरना प्रदर्शन किया जायेगा, यह एक दिन का होगा अगर हमारी मांगे नहीं मानी गयी तो ये पक्का धरने में बदल दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि 28 मार्च को एसकेएम भारत के द्वारा डीसी दफ्तरो पर दिये जाने वाले धरना प्रदर्शन का समर्थन करते हैं। उन्होंने बताया कि जैसा के अपवाद के इलाके में खुश 86 नेताओं द्वारा आपसी सद्भावना बिगड़ने की कोशिश करते हुए पूर्ण प्रचार किया गया है उसके चलते 27 मार्च को सुबह 10.00 बजे, गुरुद्वारा नथाना साहिब गाँव जंढमंगोली में पुवाद सद्भावना संगत एकत्रित की जायेगी।

उन्होंने कहा कि इन धरनों की मुख्य मांगे हैं कि जेलो में बंद सभी किसानों को बिना शर्त रिहा किया जाये, विधायक गुरलाल घन्नौर की विधान सभा सदस्यता रद की जाये। किसानों का तमाम गुम और चोरी हुआ समान बरामद किया जाये, और जितना नुकसान हुआ उसकी भरपाई की जाये। दोनों मोर्चों से चोरी करने वाला चोरों और उसकी साजिश रचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये, 20 मार्च को किसान मजदूर मोर्चा के किसान नेता वलवंत सिंह जी बलवंत सिंह बहरामके और किसानों पर अत्याचार करके लाठीचार्ज करने वाले SHO हरप्रीत सिंह को बर्खास्त किया जाये। उन्होंने कहा कि हमारा केंद्र के खिलाफ़ 12 माँगों पर आंदोलन पूरे जोर से जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button