Ferozepur News

ऑनलाइन राष्ट्रीय स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में विदुषी रही प्रथम

देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन, फिरोजपुर के पोस्ट ग्रेजुएट विज्ञान विभाग की ओर से कराई गई स्पर्धा, देष के विभिन्न कॉलेजों से सैकड़ों प्रतिभागी हुए शामिल

ऑनलाइन राष्ट्रीय स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में विदुषी रही प्रथम

ऑनलाइन राष्ट्रीय स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में विदुषी रही प्रथम
– देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन, फिरोजपुर के पोस्ट ग्रेजुएट विज्ञान विभाग की ओर से कराई गई स्पर्धा, देष के विभिन्न कॉलेजों से सैकड़ों प्रतिभागी हुए शामिल

देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन फिरोजपुर, षहर के पोस्टग्रेजुएट विज्ञान विभाग की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। देष के महान वैज्ञानिक सीवी रमन की याद में पूरे सप्ताह हुई गतिविधियों में राष्ट्रीय वेबिनार और प्रष्नोत्तरी प्रतियोगिता शामिल रही। इस राष्ट्रीय स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता का विषय इंटीग्रेटेड अप्रोच इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी रहा। इसमें देष के विभिन्न कॉलेजों से सैकड़ों प्रतिभागी शामिल हुए।

कॉलेज के चेयरमैन श्री निर्मल सिंह ढिल्लों जी के मार्गदर्षन में हुए इस वेबिनार का षुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. संगीता ने किया।

इस प्रतियोगिता की समन्वयक श्रीमती नादिया ने बताया कि ऑनलाइन विज्ञान स्पर्धा में विदुषी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्षन करते हुए पहले स्थान पर बाजी मारी। इसी के साथ पुनीत कौर ने दूसरा और सुबोदिप शास्त्री व श्रुति बतरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को नकद राषि देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं, एक सप्ताह तक चले राष्ट्रीय वेबीनार में अमृतसर से प्रोफेसर डॉ. अतुल खन्ना, नई दिल्ली से वन्य जीवन निरीक्षक डॉ. ए. प्रगतिष, लुधियाना से आषिष जलोटा, मोहाली से डॉ. दीपक कपूर, जालंधर से डॉ. पी.के शर्मा और चंडीगढ़ से डॉ. दीपक ने विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों से अपने विचार साझा किए। इस मौके पर कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. संगीता ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करती हैं। इस अवसर पर विज्ञान संकाय प्रमुख श्री एस.एस गिल, डॉ. आशा रानी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button