Ferozepur News

अबोहर क्षेत्र में ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) एफ॰एम॰ ट्रांसमीटरों की रेंज बढ़ाई जाए-राजेश गुप्ता

अबोहर क्षेत्र में ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) एफ॰एम॰ ट्रांसमीटरों की रेंज बढ़ाई जाए-राजेश गुप्ता
अबोहर क्षेत्र में ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) एफ॰एम॰ ट्रांसमीटरों की रेंज बढ़ाई जाए-राजेश गुप्ता
अबोहर 23 जनवरी 2022 : क्षेत्र की जनता देश व दुनिया से जुड़कर अपना मनोरंजन ही नहीं बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, संगीत, व्यापार, समाचारों नई नीतियों और अन्य बुनियादी सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ले पाएगी ।
अबोहर: केंद्र सरकार द्वारा लोगों के मनोरंजन के लिए नई योजना के तहत जहाँ डिश टीवी देेनेे और दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो की स्थिति में सुधार लाने की दिशा में केेंद्र सरकार ने नई योजना तैयार की है, उसी कड़ी के तहत अबोहर नई आबादी एरिया के बाशिंदो ने एफएम ट्रांसमीटर की रेेंज को बढ़ानेे की मांग भी की है।
समाज सुधार सभा ( रजिस्टर्ड) के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने जिलाधीश फाजिल्का के माध्यम से केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर व पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान को एक पत्र भेजते हुए कहा है कि अबोहर क्षेत्र में फाजिल्का केंद्र के द्वारा एफ एम  100•8 पर प्रसारण किया जाता है। जिसकी रेंज कम होने के कारण अबोहर क्षेत्र के निवासी इसका पूर्ण आनंद नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की  विभिन्न योजनाओं, समाचारों व प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को नई आबादी व अन्य क्षेत्रों के बाशिंदे ठीक ढंग से नहीं सुन पा रहे हैं, जबकि केंद्र सरकार द्वारा फाजिल्का में भारत के दूसरे सबसे ऊंचे टावर को स्थापित करके इस क्षेत्र के लोगों के मनोरंजन और केंद्र व राज्य की अन्य  नीतियों को एफ एम रेडियो के द्वारा जन  जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा था। इस सुविधा से वंचित होने का मुख्य कारण इस ट्रांसमीटर की रेंज का कम होना है। घरों के अंदर बैठे हुए लोगों को सिर्फ शां शाँ की आवाज ही सुनाई देती है। इसका मुख्य कारण फाजिल्का ट्रांसमीटर टावर से रेंज का कम होना है।
श्री गुप्ता ने कहा कि अगर इसकी रेंज को बढ़ाया जाता है तो अबोहर वासियों की लंबे समय की मांग पूरी हो जाएगी व इस क्षेत्र की जनता देश व दुनिया से जुड़कर अपना मनोरंजन ही नहीं बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, नई नीतियों,समाचारों और अन्य बुनियादी सुविधाओं के बारे में जानकारी ले पाएँगे। इसी के साथ वृद्धों, महिलाओं, युवा, व विद्यार्थी वर्ग को भी मनोरंजन के साथ साथ इसका लाभ होगा।
उन्होंने  कहा कि अब केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो की स्थिति में सुधार लाने की दिशा में नई योजना को लॉन्च किया है। लोग बिना किसी खर्च के अपने मनपसंद का कार्यक्रम सुुन पाएंगे, जो कि इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। केंद्र सरकार ने दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो की स्थिति में सुधार लाने के लिए यह पहल की है। उन्होंने कहा कि अगर स्थिति में सुधार लाने की पहल के तहत इसकी रेंज में  वृद्धि कर दी जाए तो ब्रॉडकास्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड नेटवर्क डेवलपमेंट (बीआईएनडी) योजना के तहत सीमा एवं रणनीतिक क्षेत्रों सहित इसकी पहुंच को व्यापक रूप से बढ़ाते हुए श्रोताओं और दर्शकों को उच्च गुणवत्ता युक्त कंटेंट प्रदान होगा और लोगों की वर्षोँ पुरानी माँग पूरी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button