Ferozepur News

अंर्तराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर छात्राओं ने पेश किया नुक्कड़ नाटक, नारी को सशक्त बनाने पर दिया जोर

अंर्तराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर छात्राओं ने पेश किया नुक्कड़ नाटक, नारी को सशक्त बनाने पर दिया जोर
फिरोजपुर, 25 नवंबर, 2019
अंर्तराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के उपलक्ष्य में दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बेटियों को शुरूआती दौर से सशक्त बनाने पर जोर दिया गया ताकि वह बड़ी होकर आने वाली परेशानियों का सामना करने में समर्थ बन सके।
प्रिंसिपल रानी पौदार ने बताया कि इस मौके पर सीनियर सैकेंडरी विंग के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने महिलाओं के प्रति असमानता, छेडख़ानी, एसिड अटैक व घरों में सास-बहूओं के रिश्तों में अनबन के कारण विवाहिताओं पर होने वाले अत्याचारो का वर्णन करते हुए उन्हें जड़ से खत्म करने का संदेश दिया। छात्राओं समायरा, निहारिका, पलकिन, कशिश, वंशिका, अश्मिता ने कहा कि बेशक समाज में नारी के प्रति भेदभाव की नीति अपनाई जाती हो, लेकिन अब महिला वर्ग पूरी तरह से सशक्त हो चुका है और हरेक क्षेत्र में महिलाएं पुरूष वर्ग से आगे बढक़र समाज को नई दिशा देते हुए तरक्की के मार्ग पर अग्रसर कर रही है।
इस अवसर पर मनजीत ङ्क्षसह ढिल्लो, डा: सैलिन, अध्यापिका नीशू अग्रवाल, भावेश, रविकांत, नवीन जैन, स्तुति इत्यादि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button