Ferozepur News

फ़िरोज़पुर रेलवे ने जम्मू तवी रेलवे स्टेशन का स्टेशन महोत्सव मनाया

फ़िरोज़पुर रेलवे ने जम्मू तवी रेलवे स्टेशन का स्टेशन महोत्सव मनाया

फ़िरोज़पुर रेलवे ने जम्मू तवी रेलवे स्टेशन का स्टेशन महोत्सव मनाया

फ़िरोज़पुर, 16.10.2023: भारतीय रेल, भारत के आर्थिक विकास की साक्षी एवं उत्प्रेरक रही है। स्वतंत्रता आंदोलन में ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन से ही एक शहर से दूसरे शहर आते जाते थे। इस तरह भारतीय रेलवे स्वतंत्रता संग्राम में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है और आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसी ऐतिहासिक परम्परा को जनमानस तक पहुँचाने के लिए एवं स्टेशनों के ऐतिहासिक सन्दर्भ भविष्य की पीढ़ी को समझाने के लिए स्टेशन महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है।

इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि रेलवे कर्मचारी तथा स्थानीय लोगों को रेलवे स्टेशन का इतिहास यथा रेलवे स्टेशन की स्थापना सम्बन्धी जानकारी से अवगत कराया जा सके। इसी कड़ी में आज 16 अक्टूबर को जम्मू तवी रेलवे स्टेशन का स्टेशन महोत्सव मनाया गया। इस कर्यक्रम के दौरान बैनर एवं स्टैंडी के माध्यम से स्टेशन के इतिहास को प्रदर्शित किया गया। भाप इंजन का प्रदर्शन कर रेल विरासत को दिखाया गया। स्कूल के छात्रों द्वारा लोक नृत्य एवं लोक गीत का गायन किया गया।

स्टेशन पर मौजूद रेल उपयोगकर्ताओं को जम्मू तवी रेलवे स्टेशन के इतिहास के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में स्वतंत्रता पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इन विभिन्न गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य स्टेशन के साथ लोगों के जुड़ाव को प्रदर्शित करना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button