Ferozepur News

हॉकी फिरोजपुर एसोसिएशन ने जताया खेल मंत्री का आभार, स्टेडियम में 5.5 करोड़ की लागत से बिछेगी एस्ट्रोट्रफ

सीमावर्ती जिले में खेतो का स्तर उठाने में अनिरूद्ध गुप्ता का अहम योगदान

हॉकी फिरोजपुर एसोसिएशन ने जताया खेल मंत्री का आभार, स्टेडियम में 5.5 करोड़ की लागत से बिछेगी एस्ट्रोट्रफ
-सीमावर्ती जिले में खेतो का स्तर उठाने में अनिरूद्ध गुप्ता का अहम योगदान-

हॉकी फिरोजपुर एसोसिएशन ने जताया खेल मंत्री का आभार, स्टेडियम में 5.5 करोड़ की लागत से बिछेगी एस्ट्रोट्रफ
फिरोजपुर, 29 सितम्बर, 2020:
सीमावर्ती क्षेत्र में हॉकी के स्तर को ऊंचा उठाने के उद्देश्य से हॉकी स्टेडियम में स्ट्रोट्रफ लगाने के लिए 5.5 करोड़ रूपए जारी करने पर हॉकी फिरोजपुर एसोसएशन ने खेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है। हॉकी फिरोजपुर एसोसिएशन के सचिव मनमीत ङ्क्षसह रूबल ने कहा कि राज्य के खेल मंत्रालय व खेल मंत्री द्वारा शहीदो के शहर में हॉकी को बढ़ावा देने के मकसद से जो कदम उठाया है वह वाकई सराहनीय है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के प्रधान अनिरूद्ध गुप्ता द्वारा खेलो के क्षेत्र में अनथक प्रयास किए जा रहे है, जिससे जिले के खिलाडिय़ो ने राष्ट्रीय स्तर पर फिरोजपुर का नाम चमकाया है।
उन्होंने कहा कि जल्द ही एसोसिएशन द्वारा खिलाडिय़ों को हर तरह की सुविधाएं दिलवाने के अलावा बड़े स्तर पर मैच आयोजित करवाए जाएंगे ताकि खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर खेलो में हिस्सा ले सके। अनिरूद्ध गुप्ता ने कहा कि एस्ट्रोट्रफ लगने से हॉकी खिलाडिय़ो को काफी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां के स्टेडियम में जहां हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद तक आ चुके है तो वही इसी ग्राऊंड से खेलकर अनेको खिलाडिय़ो ने विश्व भर में जिले का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी सुनील शर्मा, पूर्व डीएसओ हरनरायण सिंह लाड्ी, रंजन शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button