Ferozepur News

हॉकी फिरोजपुर एसोसिएशन द्वारा 9 दिवसीय हॉकी समर कैंप का अनिरूद्ध गुप्ता ने किया शुभारंभ

अंडर 14 व 17 एज ग्रुप के खिलाडिय़ो के लिए 9 से 18 जून तक लग रहा है हॉकी कैंप

हॉकी फिरोजपुर एसोसिएशन द्वारा 9 दिवसीय हॉकी समर कैंप का अनिरूद्ध गुप्ता ने किया शुभारंभ
-अंडर 14 व 17 एज ग्रुप के खिलाडिय़ो के लिए 9 से 18 जून तक लग रहा है हॉकी कैंप-
हॉकी फिरोजपुर एसोसिएशन द्वारा 9 दिवसीय हॉकी समर कैंप का अनिरूद्ध गुप्ता ने किया शुभारंभ
फिरोजपुर, 10 जून, 2022: युवाओ को खेलो की तरफ अग्रसर करने के उद्देश्य से हॉकी फिरोजपुर एसोसिएशन द्वारा हॉकी कैंप का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्वाटन करने की रस्म प्रधान डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने अदा की। 10 से 18 जून तक लगने वाले कैंप में अंडर 14 व 17 एज ग्रुप के 100 से ज्यादा ब्वॉयज व गल्र्स हिस्सा ले रहे है। इस अवसर पर  खिलाडिय़ो द्वारा तालिया बजाकर मुख्यातिथि का स्वागत किया गया। डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने खिलाडिय़ो से मिलकर उनकी हौंसला अफजाई की और हॉकी के क्षेत्र में फिरोजपुर का नाम फिर से विश्व के मानचित्र पर चमकाने की बात कही।
          सचिव मनमीत सिंह रूबल ने मुख्यातिथि सहित अन्य सदस्यो का स्वागत किया और 9 दिवसीय समर कैंप के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह हॉकी स्टैडियम में आयोजित यह खेल शिविर सुबह 6 से 8 बजे तक चलेगा और खिलाडिय़ो की डाइट का इसमें विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अकसर इन्हीं कैंप के माध्यम से खिलाड़ी हिस्सा लेकर अंर्तराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बनकर उभरते है।
       सम्बोधित करते हुए डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने कहा कि फिरोजपुर ने हॉकी के क्षेत्र में देश को कई ओलम्पियन दिए है। उन्होंने रस्मी तौर पर मिशन हॉकी फिरोजपुर की घोषणा की। गुप्ता ने कहा कि खिलाडिय़ो से मिलकर व उनका जज्बा देखकर लगता है कि फिरोजपुर में हॉकी के अब भावी ओलम्पियन तैयार हो रहे है। सरकार ने एस्ट्रोटर्फ लगाकर खिलाडिय़ो को जो सुविधा दी है, उसमें खिलाड़ी रोजाना प्रैक्टिस कर अपनी खेल प्रतिभा को निखार सकते है। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी कोशिश रहेगी किउनकी पूरी कोशिश रहेगी कि खिलाडिय़ो को प्रैक्टिस के दौरान कोई कमी ना आए।
इस अवसर पर पूर्व डीएसओ हरनारायण सिंह लाड़ी, बलवंत सिंह, डा. सतिन्द्र सिंह, बलदेव सिंह भुल्लर, तेजबीर सिंह, कुलजीत कौर, मनिन्द्र हांडा, विक्रमादित्या शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button