Ferozepur News

हॉकी फिरोजपुर एसोसिएशन द्वारा धूमधाम से मनाया गया हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को समर्पित राष्ट्रीय खेल दिवस

हॉकी फिरोजपुर एसोसिएशन द्वारा धूमधाम से मनाया गया हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को समर्पित राष्ट्रीय खेल दिवस
हॉकी फिरोजपुर एसोसिएशन द्वारा धूमधाम से मनाया गया हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को समर्पित राष्ट्रीय खेल दिवस

-मेजर ध्यानचंद जैसे खिलाड़ी सदियों में एक बार जन्म लेते है -डॉ अनिरुद्ध गुप्ता, प्रधान

फिरोजपुर, 29 अगस्त, 2023: हॉकी के जादूगर व विश्व प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद को समर्पित राष्ट्रीय खेल दिवस के सम्बंध में हॉकी फिरोजपुर एसोसिएशन द्वारा मेजर ध्यान चंद को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मैत्री हॉकी मैच का आयोजन किया गया जिसके पश्चात विजेता टीम के खिलाडियों को सम्मानित करने के साथ साथ केक भी काटा गया।

जानकारी देते हुए सेक्रेटरी मनमीत सिंह रूबल ने बताया कि आज का दिन पूरे विश्व भर में हॉकी खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए अति महत्वपूर्ण है क्योंकि आज हॉकी के जादूगर महान खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद का जन्मदिन है जिन्होंने अपने चमत्कारी प्रदर्शन से पूरे विश्व मे भारत की हॉकी का झंडा गाड़ा। उन्होंने कहा कि आज हम सभी उस महान खिलाड़ी को श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित हुए है। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद की वजह से भारत ने ओलंपिक में ना सिर्फ लगातार गोल्ड मैडल जीते, अपितु उनके विस्मृत कर देने वाले खेल के, पूरे विश्व भर में प्रशंसक थे ।

प्रधान अनिरुद्ध गुप्ता ने कहा कि मेजर ध्यानचंद जैसे खिलाड़ी सदियों में एक बार जन्म लेते है। उन्होंने कहा कि ये फिरोजपुर का सौभाग्य है कि महान खिलाड़ी ध्यानचंद यहां भी प्रैक्टिस करते रहे है। उन्होंने कहा कि हॉकी फिरोजपुर एसोसिएशन के ये निरन्तर प्रयास है कि वह आने वाले समय मे हॉकी के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पैदा कर सके।

इस अवसर पर पूर्व डीएसओ हरनारायण सिंह लाड़ी, पूर्व डायरेक्टर सुनील शर्मा, गगन माटा, डॉ सतिंदर सिंह, रेडक्रास सचिव अशोक बहल, कोच गुरजीत सिंह, गगनदीप सिंह, जसप्रीत सिंह, मनिंदर हांडा, गुरभेज सिंह,कारणदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह व अन्य जन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button