Ferozepur News

हॉकी फिरोजपुर एसोसिएशन द्वारा 9 दिवसीय हॉकी समर कैंप सम्पन्न, एसएसपी ने खिलाडिय़ो को दी शुभकामनाए

एसएसपी बोले: खिलाडिय़ो की डाइट का रखा जाएगा उचित ध्यान, मुहैया करवाई जाएगी किट्स

हॉकी फिरोजपुर एसोसिएशन द्वारा 9 दिवसीय हॉकी समर कैंप सम्पन्न, एसएसपी ने खिलाडिय़ो को दी शुभकामनाए
हॉकी फिरोजपुर एसोसिएशन द्वारा 9 दिवसीय हॉकी समर कैंप सम्पन्न, एसएसपी ने खिलाडिय़ो को दी शुभकामनाए
-प्रधान अनिरूद्ध गुप्ता ने की अध्यक्षता, भविष्य में खिलाडिय़ो के मध्य मैच करवा उनके स्किल्स में किया जाएगा सुधार-
-एसएसपी बोले: खिलाडिय़ो की डाइट का रखा जाएगा उचित ध्यान, मुहैया करवाई जाएगी किट्स-
फिरोजपुर, 18 जून, 2022
      युवाओ को खेलो की तरफ अग्रसर करने के उद्देश्य से हॉकी फिरोजपुर एसोसिएशन द्वारा आयोजित 9 दिवसीय समर कैंप शनिवार को सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में एसएसपी चरणजीत सिंह सोहल विशेष रूप से पहुंचे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने की।
10 से 18 जून तक लगे इस कैंप में अंडर 14 व 17 एज ग्रुप के 100 से ज्यादा ब्वॉयज व गल्र्स ने हिस्सा लिया था। खिलाडिय़ो द्वारा तालिया बजाकर मुख्यातिथि का स्वागत किया गया। एसएसपी चरणजीत ङ्क्षसह व प्रधान डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने खिलाडिय़ो से मिलकर उनकी हौंसला अफजाई की और हॉकी के क्षेत्र में फिरोजपुर का नाम फिर से विश्व के मानचित्र पर चमकाने की बात कही। मंच का संचालन डा. सतिन्द्र सिंह ने किया।
          सचिव मनमीत सिंह रूबल ने मुख्यातिथि सहित अन्य सदस्यो का स्वागत किया और 9 दिवसीय समर कैंप के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ो की डाइट का इसमें विशेष ध्यान रखा गया था। उन्होंने कहा कि अकसर इन्हीं कैंप के माध्यम से खिलाड़ी हिस्सा लेकर अंर्तराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बनकर उभरते है।
          एसएसपी चरणजीत सिंह सोहल ने खिलाडिय़ो से कहा कि सभी का नशो से दूर रहकर हॉकी खेलने का नशा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हॉकी पंजाब का प्रसिद्ध खेल है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस अकैडमी में ट्रेनिंग के दौरान उन्हें हॉकी का कप्तान बनाया गया था और उनकी टीम मैच में पहले नंबर पर आई थी। एसएसपी ने कहा कि फिरोजपुर में पंजाब पुलिस और हॉकी का गहरा रिश्ता है। उन्होंने कहा कि जल्द बाबा शेरशाहवली अकैडमी के माध्यम खिलाडिय़ो की बेहतरीन डाइट के अलावा इन्हें किट्स प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में खिलाडिय़ो के स्किल्स इम्प्रूव करने तथा उन्हें आगे बढ़ाने के लिए मैच भी करवाए जाएंगे।
       सम्बोधित करते हुए डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने एसएसपी को फिरोजपुर में हॉकी की उपलब्धियो तथा वर्तमान में पेश आ रही समस्याओ से परिचित करवाया। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर ने हॉकी के क्षेत्र में देश को कई ओलम्पियन दिए है। गुप्ता ने कहा कि खिलाडिय़ो से मिलकर व उनका जज्बा देखकर लगता है कि फिरोजपुर में हॉकी के अब भावी ओलम्पियन तैयार हो रहे है। सरकार ने लगाकर खिलाडिय़ो को जो सुविधा दी है, उसमें खिलाड़ी रोजाना प्रैक्टिस कर अपनी खेल प्रतिभा को निखार सकते है। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि खिलाडिय़ो को प्रैक्टिस के दौरान कोई कमी ना आए।
इस अवसर पर पूर्व डीएसओ हरनारायण सिंह लाड़ी, अशोक पसरीचा, डा. सतिन्द्र सिंह, रैडक्रास सचिव अशोक बहल, फिरोजपुर फाऊंडेशन के शैलेन्द्र शैली, जिम्मी कक्कड़ सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button