Ferozepur News

स्व. जुगल किशोर कालड़ा के निधन पर विभिन्न संस्थाओं ने जताया शोक

स्व. जुगल किशोर कालड़ा के निधन पर विभिन्न संस्थाओं ने जताया शोक
स्व. जुगल किशोर कालड़ा का रस्म दहाका आज

KALRA

फाजिल्का, 15 अक्तूबर: सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष, अरोड़वंश वेलफेयर सोसायटी के संरक्षक, पंजाब गवर्नमेंट ऐडिड स्कूल अध्यापक व अन्य कर्मचारी यूनियन के संरक्षक, एसडी हाई स्कूल ओल्ड स्टूडेंटस एसोसिएशन के संरक्षक, गाड गिफ्टेड एजूकेशनल वेलफेयर सोसायटी के संरक्षक, शिक्षा सुधार कमेटी पंजाब के संरक्षक राज किशोर कालड़ा के भाई अबोहर निवासी जुगल किशोर कालड़ा का गत दिनों देहांत हो गया था। जानकारी देते हुए सोशल वेलफेयर सोसायटी के महासचिव अजय ठकराल व प्रैस सचिव संजीव झांब ने बताया कि स्व. जुगल किशोर कालड़ा की अंतिम रस्म क्रिया शुक्रवार 16 अक्तूबर को दोपहर 12 से 1 बजे संगम पैलेस हनुमानगढ रोड अबोहर में रखी गई है। सोशल वेलफेयर सोसायटी के उपाध्यक्ष अमृत लाल करीर, शशिकांत, कंवल ग्रोवर, संयुक्त महासचिव नरेश जुनेजा, सलाहकार आत्मा सिंह सेखों, सर्बजीत सिंह ढिल्लो, संदीप अनेजा, रिटायर्ड तहसीलदार महिंदर त्रिपाठी, सुरिंदर सचदेवा, सुरैन लाल कटारिया, सरोज थिरानी, सुमती रानी, डा. आशा गुंबर, हरीश ठकराल काली, रवि जुनेजा, अरोड़वंश वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष बाबू लाल अरोड़ा, विजय मोंगा, दौलत राम काठपाल, स. घमंड सिंह आहूजा, अशोक वाट्स, नरेन्द्र सचदेवा, एसडी हाई स्कूल ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश नागपाल, राजेश कसीरजा, रवि डोडा, दिनेश शर्मा, विकास डागा, गाड गिफ्टेड एजूकेशनल वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन सुरिंदर ठकराल हेप्पी, अध्यक्ष आर आर ठकराल, कृष्णा ठकराल, अंकित नागपाल, मनीष ठकराल, पल्लवी ठकराल, संजीव मार्शल, पंजाब गवर्नमेंट ऐडिड स्कूल यूनियन के अध्यक्ष बिहारी लाल डोडा, गिरधारी लाल अग्रवाल, वीना भठेजा, मोनिका कौशल, आशा रानी, स. गुरदीप सिंह, पाल चंद वर्मा, प्रदीप अरोड़ा, राजेश चोहान, राजीव शर्मा, सुनील नागपाल ने श्री कालड़ा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उपरोक्त संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने परमपिता परमात्मा से यह प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे व परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।

Related Articles

Back to top button