Ferozepur News

शीला दीक्षित व डा: चेष्टा के निधन पर सीपीयूजे ने जताया शोक, दो मिनट का रखा मौन

शीला दीक्षित व डा: चेष्टा के निधन पर सीपीयूजे ने जताया शोक, दो मिनट का रखा मौन

-पत्रकारो के हितो की रक्षा व बढ़ रही लूटपाट की घटनाओं पर जताई चिंता-

फिरोजपुर, 21-7-2019: चंडीगढ़ पंजाब यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस, फिरोजपुर की मासिक बैठक बागबान वृद्ध आश्रम में सम्पन्न हुई, जिसमें जिले में बढ़ रही लूटपाट की वारदातो पर चिंता व्यक्त करने के अलावा पत्रकारो के हितो की बात की गई और साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित तथा नगर की युवा डॉक्टर चेष्टा खेड़ा के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।

प्रधान अनिरूद्ध गुप्ता ने कहा कि डा: चेष्टा का सडक़ दुर्घटना में निधन होना वाकई दुखदाई है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के चलते यहां पर पहले ही अनुभवी विशेषज्ञों की कमी है, लेकिन चेष्टा जिस लगन के साथ फिरोजपुर वासियों की सेवा का जज्बा रखती थी, उसकी पढ़ाई पूरी होने से पहले ही चले जाना एक गहरा सदमा है। 

चैयरमेन मदन लाल तिवाड़ी ने कहा कि रोजाना चोरियों, लूटपाट व नशो से मरने वालो की संख्या बढ़ती जा रही है, जिसके चलते लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि असमाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जाएं साथ ही बैठक में पत्रकारो के हितो की भी बात की गई। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को टोल टैक्स मुफ्त किया जाएं और जो वादे सरकार ने पत्रकारो के  लिए किए थे उन्हें पूरा किया जाएं साथ ही विशेष फंड मुहैया करवाया जाएं ताकि  बीमारी या अन्य मुसिबत के समय पत्रकारो को पेश होने वाली परेशानी पर उनकी मदद हो सके। 

उन्होंने मांग की है कि फिरोजपुर जैसे सीमावर्ती क्षेत्र में उद्योगीक विकास के लिए विशेष फंड मुहैया करवाया जाए, ताकि क्षेत्र में कारोबार बढे और रोजगार के साधन पैदा हो।

इस अवसर पर पीडी शर्मा, हरीश मोंगा, मनोहर लाल, अशोक शर्मा, दीवान चंद सुखीजा, परमजीत कौर सोढ़ी, विक्रमदित्या शर्मा, नवीन शर्मा, तरूण जैन  सहित अन्य उपस्थित थे। 

सीनियर सिटीजन कौंसिल ने किया शिक्षाविद्व अनिरूद्ध गुप्ता का सम्मान

सीमावर्ती क्षेत्र में पिछलें सात दशक से शिक्षा का उजियारा फैला रहे डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ अनिरूद्ध गुप्ता का सीनियर सिटीजन कौंसिल द्वारा स्वागत किया गया। प्रधान पी.डी. शर्मा, चैयरमेन मदन लाल ने कहा कि अनिरूद्ध गुप्ता ने शिक्षा के क्षेत्र में जिले को जो देन दी है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि शिक्षा के अलावा क्षेत्र की विभिन्न धार्मिक व समाजिक संस्थाओ में भी गुप्ता उच्च पदों पर आसीन होने के अलावा समाजसेवा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहे है। इस अवसर पर चमन लाल अरोड़ा, विनोद ग्रोवर भी उपस्थित थे। 

Related Articles

Back to top button