Ferozepur News

शान्ति विद्या मंदिर में खेल प्रतियोगिता का आयोजन

शान्ति विद्या मंदिर में खेल प्रतियोगिता का आयोजन

शान्ति विद्या मंदिर में खेल प्रतियोगिता का आयोजन

28.9.2021: आज हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ी ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर शांति विद्या मंदिर में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

यह आयोजन स्कूल की डी.पी सर सरदार गुरसाब सिंह की तरफ से किया गया।इसमें उन्होंने सेक रेस, 100मीटर रेस, हर्डल रेस, लॉन्ग जंप एव॔ छोटे बच्चों के लिए बिस्किट गेम एवं हॉकी का मैच करवाया।

स्कूल के छात्रों ने इस खेल प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हर खेल में अपना सबसे अच्छा खेल दिखाने की होड़ में सभी छात्र लगे दिखाई दिए। हर खेल में जीतने वाले छात्रों को स्कूल की मुख्य अध्यापिका श्रीमती रजनी मडाहर ने पुरस्कार वितरित किए एवं हॉकी में जीतने वाली टीम को ट्रॉफी दी गई।

इसके अतिरिक्त मुख्य अध्यापिका ने छात्रों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना छात्रों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए बहुत ही जरूरी है। खेल खेलने से छात्रों में अनुशासन, प्रेम, सहनशीलता एवं मित्रता की भावना का विकास होता है। खेलें छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत जरूरी है।

उन्होंने सरदार गुरसाब सिंह की भी उनके इस प्रकार की प्रतियोगिता करवाने की प्रशंसा की एवं कहा कि हमें इस प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाते रहना चाहिए और अपने बच्चों को अपने देश के महान खिलाड़ियों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button