Ferozepur News

रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने 1 जुलाई को मनाया नया साल

फिरोजपुर, 1-7-2018: समाज सेवी संस्था रोटरी क्लब की तरफ से पूरे देश में 1 जुलाई को नव वर्ष मनाया जाता है। इसी तरह फिरोजपुर के पदाधिकारियों की तरफ से भी 1 जुलाई को नया साल मनाया गया। मालूम हो कि इन दिन नया साल मनाकर क्लब की टीम अगली 30 जून तक अपने समाज सेवा के कार्य करती है। इस दौरान फिरोजपुर के अध्यक्ष विजय मोंगा ने अपनी टीम के साथ धार्मिक समारोह का आयोजन करके सुखमणि साहिब का पाठ करवाया और गुरु महाराज का आर्शीवाद प्राप्त किया। इस मौके पर इंद्र सिंह गोगीयां, जतिन्द्र सिंह, जसवंत सिंह, इंद्रजीत सिंह बेदी, बलविन्द्र सिंह व कृष्ण सिंह ने पाठ के भोग के पश्चात अरदास की और गुरु का अटूट लंगर लगाया गया। इस मौके पर क्लब के सचिव अजय बजाज, कोषाध्यक्ष गुरविन्द्र सिंह, पीआरओ रकेश मनचंदा, लवकेश कक्कड़, सुखविन्द्र सिंह, अशोक सेतीया, निर्मल मोंगा, डी.के बजाज, राजीव मैनी, संजीव शर्मा,शाम सिंह मक्कड़, डा.सुरिन्द्र सिंह कपूर, प्रवीण शर्मा, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद थे। 
 

Related Articles

Back to top button