Ferozepur News

मनमिंदर मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा लगाए जाने वाले मेडिकल कैंप का पोस्टर एस एस पी (फ़िरोज़पुर ) द्वारा जारी किया गया

मनमिंदर मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा लगाए जाने वाले मेडिकल कैंप का  पोस्टर  एस एस पी (फ़िरोज़पुर )  द्वारा जारी किया गया
 मनमिंदर मेमोरियल फाउंडेशन  द्वारा विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल की सहभागिता  से अर्टेमिस  सुपर स्पेशलिटी हस्पताल (गुडगाँव ) की अगुवाई में फ़िरोज़पुर पुलिस लाइन में रविवार को आयोजित किये  जाने वाले नि : शुल्क मेडिकल कैंप का पोस्टर आज श्री विवेकशील सोनी (एस एस पी फ़िरोज़पुर ) द्वारा किया गया ।
                                      श्री मति परमीत  कौर (चेयर पर्सन) ,व्  श्री मति करमजीत कौर (प्रेजिडेंट ) , की अध्यक्षता में स्थापित मनमिंदर मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा स्वर्गीय श्री मनमिंदर सिंह ( भूतपूर्व ,एस एस पी ,फ़िरोज़पुर ) की याद को सदैव जीवित रखने  व् लोगो की ख़ास करके पुलिसकर्मियों व् उनके पारिवारिक सदस्यों की देखभाल करने के उद्देश्य से पिछले तीन वर्षो में पंजाब के अलग अलग शहरों की पुलिस लाइन में नि शुल्क मेडिकल कैंप अर्टेमिस  सुपर स्पेशलिटी हस्पताल (गुडगाँव ) के सहयोग से आयोजित करती आ रही है ।
                                       इस वर्ष यह कैंप 8 सितम्बर (रविवार ) को सुबह 9 बजे से 3 बजे तक स्थानीय पुलिस लाइन में किया जाएगा और इसका उद्घाटन श्री विवेकशील सोनी , एस एस पी द्वारा किया जाएगा ।
                                        इस कैंप में  डा मनजिंदर सिंह संधू ( डायरेक्टर कार्डियोलॉजिस्ट ) , डा मोनालिसा बोरा ( गार्डियो एसोसिएट नेफ्रोलॉजी ) , डा अनुराग पासी (कार्डियोलॉजी),डा कृष्णा सोनी (जनरल फिजिशियन ) , डा प्रमोद हतवाल (ऑर्थोपेडिक्स ), डा विनीत गोबिंदा गुप्ता (कैंसर स्पेशलिस्ट ) डॉक्टर    विशेष के द्वारा चेकअप किया जायेगा  ।इस कैंप में  उपरोक्त बीमारियों से सम्बन्धित टेस्ट जैसे – मेमोग्राफी , बी पी , ब्लड शुगर , ई सी जी , एकोकार्डिओग्राफी के नि शुल्क टेस्ट की सेवाये उपलब्ध करवाई जाएगी ।

 

Related Articles

Back to top button