Ferozepur News

फिरोजपुर में दो जगहों पर धूमधाम से मनाया गया दशहरा, डीसी ने लोगों का जताया आभार

फिरोजपुर में दो जगहों पर धूमधाम से मनाया गया दशहरा, डीसी ने लोगों का जताया आभार

लोगों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए फिरोजपुर सिटी और कैंट में सिर्फ दो जगह पर दशहरा उत्सव मनाने का लिया गया था फैसला

 

फिरोजपुर, 9 अक्टूबर,2019:  डिप्टी कमिश्नर चंद्र गैंद के आदेशों के बाद मंगलवार को फिरोजपुर में सिर्फ दो जगहों पर दशहरा उत्सव मनाया गया, जिसमें एक जगह जालंधऱ कैंट और दूसरी जालंधर शहर में स्थित थी। सभी संगठनों ने मिलकर इन दोनों जगहों पर दशहरा मनाने के फैसले का स्वागत किया और संयुक्त रूप से दशहरा मनाया। पब्लिक डीसी के तौर पर जाने जाते डिप्टी कमिश्नर चंद्र गैंद ने इस फैसले के पीछे लोगों की सुरक्षा को अहम कारण बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले साल अमृतसर में दशहरे के वक्त रेलवे ट्रैक पर हादसे की वजह से करीब 60 लोगों की मौत हो गई थी, जोकि एक दुखद घटना थी। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सिर्फ दो जगहों को दशहरा मनाने के लिए अधिकृत किया गया था।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि शुरूआत में चंद लोगों ने इस फैसले को लेकर नकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी लेकिन बाद में उन्होंने खुद इसकी अहमियत को माना। डिप्टी कमिश्नर ने सहयोग के लिए शहर के लोगों, विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग के बगैर इस फैसले को लागू करना मुमकिन नहीं था। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि सिर्फ दो जगहों पर उत्सव मनाने की वजह से लोगों को भी काफी फायदा हुआ, जिसके चलते लोगों को दोनों जगह अच्छा कार्यक्रम देखने को मिला। क्योंकि सभी संस्थाओं ने संयुक्त संसाधनों से यहां आयोजन किया था। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस परंपरा को जारी रखा जाएगा और इन्हीं दो जगहों (रामबाग पार्क फिरोजपुर कैंट और शहीद भगत सिंह स्टेडियम फिरोजपुर सिटी) में ही दशहरा उत्सव मनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button