Ferozepur News

फिरोजपुर मंडल में आज पेंशन अदालत का आयोजन किया गया

फिरोजपुर मंडल में आज पेंशन अदालत का आयोजन किया गयाफिरोजपुर मंडल में आज पेंशन अदालत का आयोजन किया गया।

फिरोजपुर, 15.12.2021: फिरोजपुर मंडल ने अपने पेंशन धारकों या उनके आश्रितों की सुविधा के लिए आज दिनांक 15 दिसम्बर को मंडल कार्यालय के सभागार में मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती सीमा शर्मा की अध्यक्षता में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। इनमें सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों की विभिन्न पेंशन सम्बन्धी मामलों और समस्याओं का निवारण किया गया। पेंशन उपभोक्ताओं से कुल 244 मामले प्राप्त हुए थे, जिसमें 237 मामले निस्तारित किए गए तथा शेष मामले विचाराधीन है। इसमें अनेक समस्यायों का तत्काल समाधान किया गया। पेंशन पद्धति को सरल और सुगम बनाने की दिशा में किये गये प्रयासों की नवीनतम जानकारी इस पेंशन अदालत में सांझा की गई। इसमें भारतीय रेल द्वारा उपलब्ध कराई जा रही UMID मेडिकल कार्ड ऑन लाइन सेवा को समझने और अपनाने हेतु भी पेंशन धारकों को विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बलबीर सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिषेक ठाकुर, मंडल कार्मिक अधिकारी श्री चंद्रशेखर, मंडल वित्त प्रबंधक श्री जय भगवान जी के अतिरिक्त लेखा एवं कार्मिक विभाग के स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button