Ferozepur News

पैट्रोलियम पदार्थों में वृद्धि को लेकर जिला कांग्रेस ने डी.सी. कार्यालय के समक्ष दिया धरना

फाजिल्का, 31 मई: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा पैट्रोलियम पदार्थों के रेटों में की गई वृद्धि को लेकर जिला स्तर पर दिए गए रोष धरनों के आह्वानर पर फाजिल्का के डिप्टी कमिशनर कार्यालय के समक्ष जिला प्रधान बिमल ठठई की अगवाई में रोष धरना दिया गया। जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इस मौके पर जुड़े वर्करों को संबोधित करते हुए फाजिल्का के विधायक दविन्द्र सिंह घुबाया ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार चुनावों के समय किए अपने वायदों को भूल गई है। उन्होंने कहा कि 4 साल पहले अकाली भाजपा नेताओं ने अच्छे दिनों का नारा देकर लोगों से वोट ली थी। महंगाई कम करने का नारा दिया था, मगर आज महंगाई शिखरों पर पहुंच गई है। उन्होंने लोगों से कहा कि आने वाले लोक सभा चुनावो में अकाली भाजपा गठबंधन को सबक सिखाया जाए और केन्द्र में कांग्रेस सरकार बनाई जाए। इस मौके पर यूथ कांग्रेस नेता रंजम कामरा ने पैट्रोलियम पदार्थों के रेट में की वृद्धि की निंदा करते हुए कहा कि इससे गरीब व मध्य वर्ग के लोग अधिक प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि यू.पी.ए. की सरकार थी तो पैट्रोलियम पदार्थों के रेट में वृद्धि के समय यही भाजपा नेता रेट कम करने की दुहाई देते थे। हमे अपने हको के लिए मोदी सरकार की गलत  नीतिओ के बारे में हमे जिला हेडक्वाटर से निकल कर अपने अपने मोहलो व् गावो में बनी  स्थो में बतानी चाहिए की मोदी सरकार झूठ का व्यापार कर रही  है   केन्द्र की  यू.पी.ए. मोदी सरकार   
 सवेंदनशील नहीं अन्नसवेदनशील है  मोदी सरकार  गरीब को रोटी तो दे नहीं रही इसके मंत्री  टवीटर और फेसबुक  पर हेल्थी इंडिया का चैलेंज दे रही है वो गरीबो के साथ एक भधा मजाक कर रही है आज सत्ता में आकर अपनी कही बातों को भूल गए हैं। इस मौके पर ऑल इंडिया वर्किंग कमेटी के सदस्य सुखवंत सिंह बराड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि आज समय आ गया है कि मोदी सरकार को जड़ से उखाड़ा जाए और सभी कांग्रेसी वर्कर घर घर जाकर मोदी सरकार की लोक विरोधी नीतियों से अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि महंगाई इतनी बढ़ गइ है कि लोगों को दो समय की रोटी ाी नसीब नहीं हो रही। भाजपा नेता सुनहरे भारत की कामना कर रहे हैं। इस प्रदर्शन की अगवाई कर रहे जिला प्रधान बिमल ठठई ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार हर पक्ष से बुरी तरह से असफल रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने एक ाी वायदा पूरा नहीं किया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ इक्_े हों। इस मौके पर सुरिन्द्र कालड़ा, कंवल धूडिय़ा, राज ब श कंबोज, प्रेम कुलरिया, परमजीत सिंह प मी, हरमिन्द्र ङ्क्षसह दुरेजा, गुरविन्द्र सिंह छिन्ना, डॉ. बी.डी. कालड़ा, साहिब सिंह गिल, जत्थेदार गुरजंट सिंह चिमनेवाला, महावीर कौंसलर, सुभाष मदान, गोपी राम बागडिय़ा, कुलवंत ङ्क्षसह, अनिल झींझा बेगां वाली, दीपक बल्लूआणा, दविन्द्र सचदेवा, बाबू बाजवा, दर्शन वाटस, रोशन लाल खुंगर, कशमीरी छाबड़ा, बलकार चंद जोसन, बलकार सिंह सिद्धू, कौशल बूक, राज कुमार नारंग, मनदीप सिंह काला, कैंडी शर्मा, करण कामरा आदि मौजूद थे। इसके बाद डिप्टी कमिशनर को मांग पत्र दिया गया। 

Related Articles

Back to top button