Ferozepur News

पंचायती चुनावो में लोकतंत्र का कत्ल करने को तुली है आम आदमी पार्टी: राणा सोढ़ी

बोले: एमएलए के फोन पर ही मिल रही एनओसी तथा चूल्हा टैक्स की पर्चिया-

पंचायती चुनावो में लोकतंत्र का कत्ल करने को तुली है आम आदमी पार्टी: राणा सोढ़ी

पंचायती चुनावो में लोकतंत्र का कत्ल करने को तुली है आम आदमी पार्टी: राणा सोढ़ी
-बोले: एमएलए के फोन पर ही मिल रही एनओसी तथा चूल्हा टैक्स की पर्चिया-
-भाजपा नेता ने अफ्सरो को दी नसीहत, ईमानदारी से काम करो, वर्ना आप पार्टी वाले भी तुम्हारे पीछे नहीं आएंगे-
फिरोजपुर 28.9.2024:
पंचायती चुनावो में सरपंच तथा पंच के दावेदारे को बीडीपीओ कार्यालय द्वारा एनओसी तथा चूल्हा टैक्स की पर्ची ना मिलने पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने आम आदमी पार्टी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी पंजाब में लोकतंत्र का कत्ल करने में तुली हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायको के करीबियो को ही बीडीपीओ कार्यालय से एनओसी तथा चूल्हा टैक्स की पर्चिया मिल रही है। उन्होंने कहा कि एमएलए अपनी कोठियो में बैठकर ही सरपंच बना रहे है। ऐसे में आम जनता के साथ सीधे तौर पर धक्का हो रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राणा सोढ़ी ने कहा कि सरपंच का चुनाव राजनीति की पहली सीढ़ी होती है और देश में कई मुख्यमंत्री व केन्द्रीय मंत्रियो ने अपना सफर सरपंच के चुनाव से शुरू किया था। उन्होंने कहा कि आप पार्टी वाले अन्य पार्टी के लोगो को धमकाने में लगे हुए है कि वह उनके फार्म रद्द करवा देंगे। सोढ़्ी ने कहा कि पंचायती चुनावो में किसी भी कीमत पर धक्का बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अगर उन्हें कोर्ट या फिर धरने प्रदर्शनो का सहारा भी लेना पड़ा तो भी पीछे नहीं हटेंगे।
भाजपा नेता राणा सोढ़ी ने अधिकारियो को भी नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी विधायको सहित सरकार के ईशारो पर काम करके अपने पद का दुरूपयोग कर रहे है। राणा ने कहा कि आप पार्टी वाले अधिकारियो के कंधो पर रखकर बंदूक चला रहे है और बाद में यही नेता अधिकारियो का साथ देने भी नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि चुनावो में अधिकारियो को चाहिए कि वह बिना किसी भेदभाव के ईमानदारी से काम करे। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायती चुनाव मात्र एक ड्रामा है और सरकार द्वारा कोई तैयारी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि गांवो में लोग आप सरकार की नीतियो से काफी परेशान है। जनता बदलाव के मूड में है। सोढ़ी ने कहा कि पंचायती चुनावो में धक्का बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button