Ferozepur News

दो दिवसीय टेबल टैनिस चैम्पियनशिप सम्पन्न

फिरोजपुर (19.11.2017)
     दो दिवसीय फिरोजपुर डिस्ट्रिक टेबल टैनिस चैम्पियनशिप का आयोजन शहीद भगत सिंह स्टेडियम में रविवार को सम्पन्न हुआ। जिसमें जिला खेल अधिकारी बलवंत सिंह विशेष रूप से शामिल हुए।  खिलाडिय़ों ने प्रतिभा को खेल के माध्यम से प्रदर्शित किया। एसोसिएशन के महासचिव श्री रंजन शर्मा ने बताया कि फाईनल मुकाबलो में कैडेट गल्र्स में डी.सी.एम कैंट की रिया बांसल विजेता रही, जबकि मनीशा उसकी रनर-अप रही। कैडेट ब्वॉयस में डी.पी.एस की भव्य यादव प्रथम व इंद्रजीत  द्वितीय रही। सब-जूनियर गल्र्स में डी.सी.एम कैंट की जसनूर प्रथम और यशिता द्वितीय, सब-जूनियर ब्वॉयस में डी.सी.एम कैंट का दानिश प्रथम, तानिश द्वितीय, जूनियर ब्वॉयस में निखिल फस्र्ट और आशिष सैकेंड रहा। इसी तरह यूथ गल्र्स में डी.सी.एम.आई की यशि शर्मा प्रथम और यशिता द्वितीय व यूथ ब्वॉयस में आशिष प्रथम और राघव द्वितीय रहा।
    श्री देवराज दत्ता ने बताया कि चैम्पियनशिप करवाने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थी वर्ग को खेलो के प्रति प्रेरित करना है ताकि वह पढ़ाई के बाद खाली समय को खेलो में मन लगाकर बिताएं। इस अवसर पर एडवोकेट अश्विनी शर्मा, लोकेश शर्मा, अशोक, वरिन्द्र शर्मा, वरिन्द्र सिंघल, बलदेव भुल्लर, एसके शर्मा, अशोक बहल, डा: हरप्रीत सिंह, विनय मेहत्ता, अवतार सिंह,  सुनील मोंगा, अनु शर्मा, अजयप्रीत शर्मा, तेजिन्द्र शर्मा, परमजीत, अंशु शर्मा, नीरज, रोहित, दीपक भंडारी, बलजीत सिंह, विक्रमजीत, बलदेव सलूहा, जे.एस चावला, डीआर दत्ता, डा: शील सेठी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button