Ferozepur News

जेनेसिस इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया

जेनेसिस इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया

जेनेसिस इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया

फिरोजपुर, 13 फरवरी, 2021: स्थानीय जेनेसिस इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री मति लाज्या देवी गोयल कार्यक्रम में शामिल हुए। छात्रों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यअतिथि लाज्या देवी गोयल ने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है, वहां भगवान का निवास होता है। महिला चाहे मां के रूप में हो या बहन, पत्नी, भाभी या बेटी किसी भी रूप में हो, उसका हर रूप में सम्मान करना चाहिए। आज महिला किसी से कम नहीं है। प्रत्येक महिला के अंदर कोई ना कोई खूबी जरूर होती है। उस खूबी को सिर्फ पहचानने और निखारने का अपने अंदर विश्वास पैदा करना चाहिए। इसके साथ-साथ जिदगी के हर क्षेत्र में मजबूती से पैर पसारने चाहिए। जेनेसिस इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च के प्रिंसीपल डॉ. प्रमोद जॅान ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहिए। इस अवसर पर छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर एक लघु नाटक प्रस्तुत किया। छात्राओं ने ग्रुप डांस करके अपना हुनर दिखाया। इस मौके पर श्री मति नमिता सिंघल ने कहा कि महिला उत्पीडऩ, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज हत्या, घरेलू हिंसा जैसे अपराधों को रोकना होगा। 21वीं सदी में नारी शिक्षा में वृहद परिवर्तन हुआ है। शिक्षा चिकित्सा, रक्षा विज्ञान आदि क्षेत्रों में स्त्री की सफलता निश्चित ही सुखद प्रगति पर है। इस मौके पर  ड़ा दिलजोत कौर, ड़ा सुकीरत कौर, ने बीएस रंधावा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button