Ferozepur News

कम्नयूटी हैल्थ सैंटर फिरोजशाह में अंत्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित

medicalफिरोजपुर, 9 मार्च,( शिवम) कम्नयूटी हैल्थ सैंटर फिरोजशाह में अंत्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मैडीकल अफसर डा: रितेश सहोत्रा ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं के लिए फ्री चैकअप कैंप लगाया गया। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। विभिन्न प्रवक्ताओं ने बताया आधुनिक युग में महिलाओं की महत्ता का विस्तृत विवरण दिया। बीईई नेहा भंडारी ने कहा कि महिलाएं अपने घर की प्रत्येक जरूरत को पूरा करने के साथ साथ पूरे परिवार को सही माला मंे पिरो कर रखती हैं और घर को स्वर्ग बनाती हैं। इसी तर्ज पर महिलाएं घर से बाहर आकर समाज भलाई एवं कार्यालयों में अपने हुनर को अल्ग दिख प्रदान कर रही हैं। समाज का कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जहां महिलाएं अहम भूमिका ना निभा रही हों।

Related Articles

Back to top button