Ferozepur News
विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल में “ज़िम्मेवार अभिभावक बने” मुहिम की शुरुआत
June 1, 2023
0 111 2 minutes read

विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल में “ज़िम्मेवार अभिभावक बने” मुहिम की शुरुआत
फिरोजपुर, 1 जून, 2023: स्कूल निर्देशक डाः एस. एन.रूद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल हमेशा छात्रों के सर्वांगीण विकास को समर्पित है और हमेशा प्रयासरत है कि सभी छात्र न केवल आधुनिक शिक्षा प्राप्त करें बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति व हमारे बहुमूल्य संस्कारों का भी ज्ञान प्राप्त हो।
इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए, विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल द्वारा आगामी ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान अभिभावकों के लिए भी जीवन कौशल पर एक अभियान “ज़िम्मेवार अभिभावक बने” का अगा़ज़ किया गया है। जिसके तहत माता-पिता अपने बच्चों के साथ कुछ ख़ास गतिविधियां करके अपने अटूट बंधन को और मज़बूत करने के लिए प्रेरित हों।
कुछ गतिविधियां जिनका हम बचपन के सुनहरे दिनों में आनंद उठाते थे, आज एक वयस्क के रूप में भूल गए होंगे। किंतु हमारे बच्चों को भी कुछ ऐसे महत्वपूर्ण पाठ पढ़ाने की सख्त ज़रूरत है, जिन्हें वे विरासत के रूप में आने वाली पीढ़ी के लिए तभी आगे बढ़ा सकते हैं अगर आज ही वे ऐसा स्वयं अनुभव करें।
माता-पिता के लिए परियोजना में शामिल हैं:
1.अपने बच्चों के साथ प्रतिदिन दो बार भोजन करना।
2. गेहूं व सब्ज़ियों के एक-एक दाने का महत्व जानने के लिए घर मे थोड़ी सी खेती (किचन गार्डन) बच्चों के साथ मिलकर करवाएं।
3. उन्हें सब्जियां काटना और घर के अन्य कामों में मदद करना सिखाना।
4. उन्हें उनके साथ सहज महसूस कराने के लिए उनके पड़ोस का दौरा करने के लिए उत्साहित करना।
5. उन्हें उनके दादा दादी व नाना नानी से मिलने और उनसे वार्तालाप करके उनके अनुभवों का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना
6. बच्चों को अख़बार, कॉमिक्स और मैगज़ीन पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।
7. एक पालतू जानवर को पालने के लिए प्रोत्साहित करना। यदि वे पालतू प्रेमी हैं तो उन्हें जि़म्मेदार होना सिखाना।
8. बच्चों को बाहर खेलने के लिए प्रोत्साहित करें और उन्हें
चोट लगने पर सहन करना सिखाते।
9. पालतू पशु प्रेमियों को जिम्मेदार होने के लिए पालतू जानवर को पालने के लिए प्रोत्साहित करें।
10. उन्हें इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से दूर रखने के लिए कहानियां सुनाएं।
11. उन्हें हर एक आशीष के लिए परमेश्वर का धन्यवाद करने का उपदेश दें।
12.प्रतिदिन न्यूनतम और अधिकतम तापमान को ध्यान में रखते हुए मौसम की निगरानी करना, महीने के दौरान बारिश की तारीख और समय रिकॉर्ड करना सिखाना।
13.अपने माता-पिता द्वारा प्रयोग किए प्रति किलोमीटर वाहन प्रयोग करने तथा ईंधन की खपत का रिकार्ड बनवाएं।
14. बच्चों के बैंक, डाकघर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अनाज मंडी और सब्जी मंडी का दौरा कराएं व उन्हें फिरोज़पुर के शहीदी समारकों पर ले कर जाएं।।
15. उनके ग्राम प्रधानों, स्थानीय विधायक, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधान मंत्री और राष्ट्रपति के नाम बताएं।
16.बच्चोँ को हर रोज़ व्यायम यां सैर पर लेके जाना।
आदि बहुत सी गतिविधियों द्वारा अभिभावककों को अपने बच्चों के साथ समय बिताने में सहायता मिलेगी।
यह गतिविधियां छात्रों को जीवन की चुनौतियों से उबरने में मदद कर सकती हैं। यह गतिविधियां विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल के समग्र विकास कार्यक्रम का एक हिस्सा है और अपने छात्रों के समावेशी विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान का कार्य करेंगी।
June 1, 2023
0 111 2 minutes read