रेलवे क्लब फिरोजपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
रेलवे क्लब फिरोजपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
फिरोजपुर,10 मार्च, 2025: आज रेलवे क्लब फिरोजपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला रेलकर्मियों ने महिलाओं के उत्थान विषय पर भाषण एवं चिकित्सा विशेषज्ञ द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। इस अवसर पर एक लोकनृत्य और महिला सशक्तिकरण पर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय रेल में अब महिलाओं की भागीदारी निरन्तर बढ़ रही है। उन्होंने भारतीय रेल में महिलाओं की महतवपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण और नेतृत्व ने भारतीय रेल को नई ऊंचाईयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम-“तेजी से कार्य करना (Accelerate Action)” है।
समारोह के अन्त में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 31 महिला कर्मियों को सम्मानित किया गया। फिरोजपुर मंडल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस वीक के दौरान विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया और इसके विजेताओं को उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, फिरोजपुर की अध्यक्षा श्रीमती ममता साहू द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री आर. के. कालड़ा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजना सहगल, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती साक्षी सिंह तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।