Ferozepur News

डा. अनिरूद्ध गुप्ता सर्वसम्मति से बने योगा फैडरेशन ऑफ इंडिया के प्रधान

ऊना में चल रही राष्ट्रीय योगा चैम्पियनशिप के दौरान हुए चुनाव, 33 राज्यो के पदाधिकारियो ने लिया सर्वसम्मति से फैसला

डा. अनिरूद्ध गुप्ता सर्वसम्मति से बने योगा फैडरेशन ऑफ इंडिया के प्रधान

डा. अनिरूद्ध गुप्ता सर्वसम्मति से बने योगा फैडरेशन ऑफ इंडिया के प्रधान
-ऊना में चल रही राष्ट्रीय योगा चैम्पियनशिप के दौरान हुए चुनाव, 33 राज्यो के पदाधिकारियो ने लिया सर्वसम्मति से फैसला –

फिरोजपुर, 26 अक्टूबर, 2024: देश में योगा के प्रति प्रोत्साहन पैदा करने के उद्देश्य से पिछले पांच दशक से कार्य कर रही योगा फैडरैशन ऑफ इंडिया द्वारा डा. अनिरूद्ध गुप्ता को सर्वसम्मति के साथ पूरे भारत का अध्यक्ष मनोनित किया गया है। ऊना में आयोजित 33 राज्यो के योगा पदाधिकारियो की बैठक में सभी ने एक मत के साथ डा. अनिरूद्ध गुप्ता के नाम पर सहमति जताई और उन्हें फैडरेशन के अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। । उनके द्वारा डा. अनिरूद्ध गुप्ता द्वारा योगा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो की भरजोर सराहना की गई। सभी सदस्य हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में आयोजित 49वीं नैशनल जूनियर-सब-जूनियर योगासन स्पोर्टस चैम्पियनशिप में एकत्रित हुए थे। सदस्यो द्वारा योगा से सम्बंधित अन्य विषयों पर भी गंभीर चर्चा की गई|

बैठक में डा. अनिरूद्ध गुप्ता जोकि पंजाब योगा एसोसिएशन के प्रधान भी है को फैडरेशन का अध्यक्ष, तेलांगना के जे. मनोहर व आसाम के प्रभात सीएच बोरा को उपाध्यक्ष, राजस्थान के डा. अभिनव जोशी को महासचिव, कर्नाटका के जी.एन कृष्णामूर्ति व हरियाणा के अरिनदम मित्रा को संयुक्त सचिव, हिमाचल के रमन कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र की डा. अनिता सतीश पाटिल, तामिलनाडू के टी.एस शंकर, गुजरात के परेश डी भट्ट, आंध्रा प्रदेश के एम. अविनाश शेट्टी, केरला के डा. राजागोपालन के को कार्यकारी सदस्य मनोनित किया गया है।

इस अवसर सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त प्रधान डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने कहा कि फैडरेशन पदाधिकारियो द्वारा जिस विश्वास के साथ उन्हें दायित्व सौंपा है, उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में योगा ना सिर्फ स्पोर्टस बल्कि यह लाईफ स्टाइल का हिस्सा भी है। उन्होंने कहा कि स्कूली विद्यार्थियो से लेकर युवक-युवतियो व हर वर्ग में योगा के प्रसार के लिए अहम कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर योगा में अव्वल आने वाले योगा खिलाडिय़ो को पंजाब योगा एसोसिएशन द्वारा नगद राशि का पुरस्कार भी दिया जाएगा।

इस अवसर पर अशोक अग्रवाल चेयरमैन योगा फेडरेशन, इंदु अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष, पंजाब एंड हरयाणा हाई कोर्ट के सीनियर वकील अमित मेहता, विशाल गोयल व अन्य मौजूद थे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button