Ferozepur News

15 साल के विद्यार्थी से किया कुकर्म

 

फिरोजपुर: 28-3-2018:
           दसवीं के विद्यार्थी से कुकर्म करने के आरोप में थाना गुरूहरसहाय पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज किया है। सहायक थानेदार दर्शन सिंह ने बताया कि एगजामिनेशन सैंटर के बाहर से 15 वर्ष के एक विद्यार्थी को युवक नशीली चीज खिलाकर साथ बैठाकर एक सुनसान जगह में ले गए, जहां पर सभी ने उसके साथ बदफैली कुकर्म किया और छोड़ दिया। जिसे परिजनों द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया तो डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट रैफर किया। पुलिस ने शुभम मोंगा, अंशु व तीन अज्ञात साथियों को नामजद कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button