Ferozepur News

समूहगान प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को किया सम्मान

समूहगान प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को किया सम्मान

Girls honoured at Fazilka

फाजिल्का, 6 अक्तूबर : (Ferozepuronline.com) : भारत विकास परिषद फाजिल्का द्वारा करवाए समूहगान प्रतियोगिता में लड़कियों के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
यह प्रतियोगिता हिन्दी तथा संस्कृत दोनों भाषाओं में करवाए गए तथा ओवरआल दोनों प्रतियोगिताओं में भाग लेने के बाद स्कूल की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगितों की तैयारी हर्ष जुनेजा ने करवाई थी। श्री जुनेजा ने बताया कि ये छात्राएं पहले भी कई प्रतियोगिताओं में उच्च स्थान प्राप्त कर चुकी हैं और गत वर्ष राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया था।
इस वर्ष पंजाब शिक्षा विभाग द्वारा करवाए जिला स्तरीय सह शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में गीत, लोक गीत, शब्द गायन, सोलो डांस प्रतियोगिताओं में बढिय़ा प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किए।
आज इन छात्राओं को स्कूल ङ्क्षप्रसीपल संदीप धूडिय़ा, किरन गांधी, रेणुका, सतिन्द्र कौर ने सम्मानित किया। ये छात्राएं अब जिला मानसा में 11 अक्तूबर को होने वाली आगामी प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी।

Related Articles

Back to top button